Earthquake: अगर भूकंप आए तो क्या करें, क्या न करें!
नई दिल्ली। नेपाल के बाद आज मैक्सिको सिटी पर भूकंप ने कहर बरपाया है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 248 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्सिको की हालत देखकर दिल्ली वासी भी भयभीत हो गए हैं क्योंकि हाल ही में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा था कि देश की राजधानी दिल्ली समेत 9 राज्यों पर भूकंप का खतरा मंडरा रहा है।

फिलहाल प्राकृतिक आपदाओं को तो हम रोक नहीं सकते हैं लेकिन उससे निपटने के लिए हम तैयार तो रह सकते हैं, इसलिए अगर कभी भी ऐसी स्थिति सामने आए तो उस परस्थिति में धैर्य से काम लेते हुए निम्नलिखित उपायों का पालन करना चाहिए...
- अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं और किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं।
- यदि कोई मेज या ऐसा फर्नीचर न हो तो अपने चेहरे और सर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में दुबककर बैठ जाएं।
- अगर आप इमारत से बाहर हैं तो इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं।
- अगर आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके वाहन रोक दें और वाहन के अंदर ही बैठे रहें।
- अगर आप मलबे के ढेर में दब गए हैं तो माचिस कभी न जलाएं, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें।
- मलबे में दबे होने की स्थिति में किसी पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के थपथपाएं, जिससे कि बचावकर्मी आपकी स्थिति समझ सकें।
- अगर आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं।
- कोई चारा न होने की स्थिति में ही शोर मचाएं।
- शोर मचाने से आपकी सांसों में दमघोंटू धूल और गर्द जा सकती है।
- अपने घर में हमेशा आपदा राहत किट तैयार रखें। घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें।
- घर के बिजली स्विच को ना छूए। मोबाइल का इस्तेमाल ना करें।
- अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल कतई न करें और सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।












Click it and Unblock the Notifications