Happy Dussehra 2018: इस दशहरे पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
नई दिल्ली। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व 19 अक्टूबर को है, धार्मिक उल्लास के साथ मनाई गई दुर्गा पूजा के बाद अब विजयदशमी यानी दशहरे के लिए पूरा देश तैयार है। दुर्गा पूजा व दशहरे के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दिन आप अपने प्रियजनों को ये मैसेज भेजकर उन्हें विश कर सकते हैं और अपने त्योहार को बना सकते हैं बेहद खास।

हैप्पी दशहरा
भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे
सही मायने में वे ही दशहरा मनाएंगे
हैप्पी दशहरा।

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक
दशहरा यानी हर असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक
दशहरा यानी अज्ञान के अंधकार पर ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक
आइए, आत्मावलोकन करें। जीवन की श्रेष्ठता और सफलता के लिए।
हैप्पी दशहरा।
दशहरा-नवरात्र पर स्पेशल कवरेज के लिए क्लिक करें

जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका....
जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका, वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को, दुनिया भर की सारी खुशियां।
दशहरे की शुभकामनाएं।

विजयदशमी की शुभकामनाएं
बुराई का होता है विनाश
दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपके दुखों का होगा नाश
विजयदशमी की शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications