क्या आप जानते हैं इस मासूम को, मां-बाप से मिलाने के लिए वायरल हुआ पोस्ट

चोरी हुए बच्चे को उसकी मां-बाप से मिलाने के लिए मुंबई की एक महिला ने एक पोस्ट लिखा। ये पोस्ट अब वायरल हो गया है। आप भी अपना एक मिनट दीजिए और बच्चे को उसके मां-बाप तक मिलाने में मदद कीजिए।

मुंबई। मुंबई की एक महिला का फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल ये पोस्ट महिला ने एक मासूम को उसके मां-बाप से मिलाने के लिए लिखा है। महिला ने अपने पोस्ट में बच्चा चोरी का जिक्र किया है और लोगों को बच्चे को उसके मां-बाप से मिलाने के लिए फेसबुक पोस्ट को शेयर करने की अपील की है।

 Do you know this kid? Help find the parents of this stolen toddler

मुंबई की मोनिका नाथ नाम की महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जब वो वाशी से सीएमटी लोकल ट्रेन से जा रही थी तो उसे एक महिला बच्चे को छुपाते हुए दिखी। उन्होंने उसे जोर देकर पूछा तो महिला डर गई। महिला से उन्होंने बच्चे के बारे में कई सवाल किए, लेकिन वो एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाई। उसे ये तक पता नहीं था कि वो बच्चा लड़का है या लड़की। उसे कुछ भी नहीं पता। मोनिका समझ गई थी कि महिला बच्चा चोरी करके लाई है। उन्होंने महिला को पुलिस का डर दिखाया, लेकिन कहा कि अगर वो उसे बच्चा दे देगी तो उसे छोड़ देगी।

महिला ने फौरन उस बच्चे के मोनिका को सौंप दिया और वहां से भागने लगी, लेकिन मोनिका ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने अपना अपराध कबूल लिया, लेकिन वो ये नहीं बता पा रही थी कि उसने कहां से बच्चा चुराया था। ऐसे में मोनिका ने बच्चे को उसके असली मां-बाप तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और फेसबुक पोस्ट लिखी। इस फेसबुक पोस्ट को अब तक 4लाख 30 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बच्चे अपने मां-बाप के पास पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+