जानें किस देश में कौन सी उम्र में कर सकते हैं आप शादी
नयी
दिल्ली। भारत में बाल विवाह कानूनी अपराध है। लेकिन एक सच ये भी है कि कानून मोजूद होने के बावजूद आज भी धड़ल्ले से यहां बाल विवाह करवाए जाते हैं। आज़ादी से आज तक कानून और परिस्थितियां काफ़ी बदली भी हैं, जिन्होंने ऐसी परंपराओं को पीछे धकेला है, मगर इन सभी के बावजूद ऐसी परंपराएं हमारे ही देश के अलग-अलग हिस्सों में बदस्तूर जारी हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>लेकिन
जब हम दुनिया के अलग-अलग देशों पर नजर डालते हैं तो यहां की कहानी कुछ और ही कहती है। जानें दुनिया के उन देशों के नियम-कायदे-कानून जहां शादी के लिए अगल -अगल न्यूनतम उम्र रखी गई है। id='are-slot-2' class='oiad oi-axt oiadv'>
भारत
भारत में लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र-सीमा 18 साल और लड़कों के लिए न्यूनतम उम्र-सीमा 21 साल है।

चीन
चीन में शादी के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 20 और लड़कों के लिए 22 साल है।

नाइजीरिया
नाइजीरिया में लड़कियों की न्यूनतम उम्र-सीमा 15 साल और लड़कों की उम्र-सीमा 18 साल है। माता-पिता की सीधी रजामंदी पर यहां लड़कियां 15 की उम्र में शादी जा सकती हैं। अगर यहां किए गए सर्वे को आधार मानें तो यहां की 76% लड़कियों को उनके 18 वर्ष पूरे होने से पहले ब्याह कर दिया जाता है।

एस्टोनिया
पूरे यूरोप में सबसे शादी की सबसे कम उम्र एस्टोनिया की है। यहां 15 साल में लड़कियों की शादी कर दी जाती है।

मैसाच्यूसेट्स, अमरीका
यहां 12 साल की लड़कियां और लड़कों की 14 साल है। खास बात ये भी कि यहां शादी की तय उम्र भले ही इतनी कम हो, मगर यहां शादी की अनुमति विशेष मौके पर मिलती है। शादी तभी होती है जब माता-पिता राजी होते हैं और न्यायधीश मौजूद रहते हैं।

सऊदी अरब
यहां शादी की कोई न्यूनतम उम्र नहींहै। ना तो लड़कों के लिए ना लड़कियों के लिए। तमाम कोशिशों के बावजूद यहां दखल रखने वाली प्रमुख संस्थाओं ने यहां शादी की न्यूनतम उम्र पर विरोध जताया है।

फिलिस्तीन
यहां शादी के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 15 साल और लड़कों के लिए 16 साल है। यहां शादियों के लिए मां-पिता के रजामंदी की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि यहां जोर-जबरदस्ती से भी शादियां होती हैं।

पाकिस्तान
यहां शादी के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 16 साल जबकि लड़कों के लिए 18 साल है। हालांकि पाकिस्तान में भी बाल-विवाह को रोकने के लिए कानून हैं,मगर UNICEF की एक रिपोर्ट बताती है कि, यहां 70% लड़कियों की शादी 16 वर्ष से पहले हो जाती है।

वेनेजुएला
यहां शादी के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 16 साल जबकि लड़कों के लिए 14 साल है।

जर्मनी
अगर जर्मनवासियों को इनके माता-पिता की अनुमति मिल जाए तो जर्मनवासी 16 की उम्र में शादी कर सकते हैं। इसके अलावा न्यूनतम शादी की उम्र 18 है।

फ्रांस
अगर मां-बाप की रजामंजी हो तो यहां लड़कियां 15 की उम्र में शादी कर सकती हैं।

बांग्लादेश
यहां लड़कियों के लिए 18 और लड़कों के लिए 21 है। कानून के बावजूद बांग्लादेश में हरेक 3 में से 2 लड़कियां बाल-विवाह का शिकार हैं। पूरी दुनिया में बाल-विवाह का दर बांग्लादेश में सबसे अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications