दुनिया के सबसे खतरनाक खेल, जहां हर पल मौत से लड़ते हैं खिलाड़ी

नयी दिल्ली। खेल पहले शारीरिक फुर्ती और स्वास्थ्य के लिए खेला जाता था। धीरे-धीरे इसे शौक के लिए खेला जाने लगा। फिर इसमें पैसे को जोड़ दिया गया तो खेल को पेशे के तौर पर खेला जाने लगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेल के कई शौकीन ऐसे खेलों में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं जिनमें थोड़ा जोखिम हो।

छलांग लगाना, माउंटेन बाइक से खतरनाक तरीके से कूदना, या फिर गरजते झरनों में मामूली नाव के साथ कलाबाजी करना। इसी तरह के कई खेल हैं जिसे खेलकर खिलाड़ी आनंद उठाते हैं तो वहीं खेल के दौरान वो हर पल मौत का सामना भी करते हैं। आपको ऐसे ही 10 खतरनाक खेलों के बार में बताते हैं जिसे खेलके के दौरान खिलाड़ियो का सामना सीधे मौत से होता है।

 मौत के सामने भागा-दौड़ी

मौत के सामने भागा-दौड़ी

भारत में ये खेल नहीं खेला जाता, लेकिन मैक्सिको में ये खेल काफी लोकप्रिय हैं। एक बंद बेड़े में सांड के सामने खिलाड़ी बागा-दौड़ी करता है। उसे तय वक्त तक सांड के बाड़े में रहना होता है। उसे उकसाना होता है। लेकिन कई बार इस खेल ने खिलाड़ी के साथ-साथ दर्शकों की भी जान ली है।

 स्काई डाइविंग

स्काई डाइविंग

कहते हैं रोमांच के बिना जिंदगी में कोई मजा नहीं। शायद यही वजह है कि आमतौर पर हम सब अगर कहीं घूमने जाते हैं, तो हमेशा रोमांच तलाशते हैं। ऐसे में स्काई डाइविंग खेलना लोग बेहद पसंद करते हैं। आसमन की उंचाई से सीधे छलांग लगाना आसान नहीं होता। काफी खतरा है इस खेल में।

 क्रीकिंग

क्रीकिंग

यह खेल आम रिवर राफ्टिंग जैसा बिलकुल भी नहीं है। इसमें इस्तेमाल होने वाली नाव काफी छोटी होती है। पानी के ताज बहाव में खिलाड़ी को गोते लगाने होते है। यह खेल पहाड़ों और चट्टानों के बीच किया जाता है।

मौत का खेल

मौत का खेल

इस खेल में सैकड़ों फीट ऊंचे 2 पहाड़ों के बीच रस्सी बांधकर उसपर खिलाड़ी को चलना होता है। इतनी ऊंचाई पर एक सिर्फ एक पतली-सी रस्सी पर चलना खतरे से खाली नहीं होता।

मौत का खेल

मौत का खेल

इस खेल में समुद्र कि विशाल और तेज लहरों के बीच सर्फिंग करना, सर्फिंग के दौरान सैकड़ों फीट ऊपर जाना और फिर वहां से गिरना भले ही रोमांचक हो, लेकिन जान का खतरा हर वक्त बना होता है।

मौत का खेल

मौत का खेल

इस खेल में पानी के नीचे बनी गुफाओं में जाकर डाइविंग करना होता है जो खतरे से खाली नहीं। उपकरण फेल हो जाने कि स्तिथि में आप जल्दी से सतह पर नहीं आ सकते।

बर्फ का सामना

बर्फ का सामना

इस खेल में बर्फ के सीधे खड़े पहाड़ों पर चढ़ना होता है। यह पहाड़ इतने सीधे खड़े होते हैं मानो कोई सीधा गिरता झरना जम गया हो।

लोकप्रिय खेल जो खतरनाक है

लोकप्रिय खेल जो खतरनाक है

बॉक्सिंग या मुक्केबाजी काफी लोकप्रिय खेल है, लेकिन इसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक केल माना जाता है। खेल के दौरान कई बार शरीर के ऐसे अंगों पर चोट लग जाती है तो खिलाड़ी की मौत की वजह बन जाती है।

मौत का खेल

मौत का खेल

न नियम और न बंदिशें। हर खिलाड़ी लात-घूंसा मारने और बॉल को गोल तक पहुंचाने के लिए स्वतंत्र है।आधुनिक दौर का यह पुरातन फुटबॉल खेल बहुत ही खतरनाक तरीके से खेला जाता है। पहली बार देखने वाला यही समझता है कि खूंखार अपराधियों को बगैर नियम-कानून बताए खेल के मैदान में उतार दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+