Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Disney: मिकी माउस वाला डिज्नी स्टूडियो 100 साल का हुआ, जानें इसका इतिहास

आपने अपने बचपन के दिनों में मिकी माउस और डोनाल्ड डक जैसे कार्टून कैरेक्टर जरूर देखे होंगे। इन कार्टून कैरेक्टर को बनाने वाली कंपनी डिज्नी के 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। डिज्नी अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन उद्योग की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। दो सगे भाइयों 'वॉल्ट और रॉय' ने डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो नाम से 16 अक्टूबर, 1923 को इसे स्थापित किया था।

शुरुआत में वॉल्ट डिज्नी ने कई संकटों का सामना किया। उनके कार्टून बिक नहीं पाते थे। हालत इतनी खराब हो गई थी कि खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। मई 1928 में डिज्नी की किस्मत बदली और डिज्नी ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'प्लेन क्रेजी' की टेस्ट स्क्रीनिंग की।

Disney Studio with Mickey Mouse turns 100, know its history

यह फिल्म चार्ल्स लिंडबर्ग की अटलांटिक के ऊपर से पहली उड़ान से प्रेरित थी। इस फिल्म में पहली बार मिकी माउस लोगों के सामने आया। इस मिकी हाउस ने न केवल वॉल्ट डिज्नी को नई पहचान और बुलंदी दिलाई बल्कि ऐसी सक्सेस स्टोरी लिखी जिसे आज भी पूरी दुनिया चाव से देखती है।

वॉल्ट को मिकी का आइडिया आने की भी बड़ी रोचक कहानी है। वाल्ट कैंसास स्टूडियो में बैठे थे, तभी उनकी टेबल पर एक चूहा चढ़ गया, और अजीब हरकतें करने लगा। उसकी हरकतें देखकर ही वाल्ट ने मिकी कार्टून बनाया और उसी मिकी ने डिज्नी को एक सुनहरे दौरमें प्रवेश कराया।

कर्ज में डूब गए थे वाल्ट डिज्नी
वॉल्ट ने लाफ-ओ-ग्राम नाम से अमेरिका में अपना कारोबार शुरू किया था। तब उन्होंने कैनसस सिटी थिएटर के साथ अनुबंध किया कि वह वॉल्ट की सात मिनट की परी कथाएं पर्दे पर दिखाएंगे। ये लाइव एक्शन और एनिमेशन का मिश्रण था लेकिन यह प्रोग्राम बुरी तरह फेल हो गया। इन परी कथाओं के चक्कर में वॉल्ट पर भारी कर्ज चढ़ गया। इस कर्ज को उतारने के लिए वॉल्ट ने अपने भाई के साथ मिलकर हॉलीवुड में 'डिज्नी ब्रदर्स स्टूडियो' खोल लिया। इसके बाद वॉल्ट ने एक कार्टून फिल्म 'ओसवाल्ड, द लकी रैबिट' बनाई।

डिज्‍नी की पहली फिल्म में बड़े कान वाले खरगोश यानी ओसवाल्ड को काफी पसंद किया गया। उसकी लोकप्रियता बढ़ने के बाद यूनिवर्सल ने इस कैरेक्‍टर के सभी अधिकार खरीद लिए। राइट्स खरीदने के बाद यूनिवर्सल ने डिज्‍नी को अपने साथ काम करने का ऑफर दिया, लेकिन पैसे कम होने के कारण यह डील नहीं हो पाई। नतीजा डिज्‍नी ब्रदर्स के सामने कुछ नया करने की चुनौती आ गई।

इस तरह हुआ मिकी माऊस का अवतार
अनेक मुसीबतों के बीच घिरे वॉल्ट को एक नए कैरेक्टर की तलाश थी। यह वो दौर था जब डिज्‍नी के पास अपना कोई भी कार्टून नहीं था। तभी एक दिन काम करने के दौरान वॉल्ट की डेस्क पर एक चूहा आकर कूदने लगा। चूहा जिस तरह उछल रहा था, वाल्ट को उसे देखने में मजा आने लगा। बस वॉल्ट को तभी कार्टून का आईडिया मिल गया। सबसे पहले डिज्‍नी ने चूहे का पोर्ट्रेट बनाया और फिर उसमें कई बदलाव किए।

अंततः एक मोटे चूहे के रूप में मिकी माउस का अवतार हो गया। मिकी का शरीर मोटा और कान छोटे कर दिए और हाथों में दस्‍ताने और पैरों में जूते पहना दिए। पहले इसका नाम मॉर्टिमर रखा गया, लेकिन जब वॉल्ट ने यह कैरेक्‍टर अपनी पत्नी को दिखाया तो उन्‍होंने इसका नाम मिकी रख दिया। मिकी ने यूनिवर्सल के ओसवाल्ड को कड़ी टक्‍कर दी।

इस कार्टून में केवल एक ही पात्र था। इसलिए 1928 में डिज्‍नी ने मिकी माउस को लेकर शॉर्ट फिल्म बनाईं। उसका नाम रखा 'प्लेन क्रेजी' और 'द गैचो'। इस फिल्म ने धूम मचा दी। तब 1929 में इसी पर आधारित 'द कार्निवल किड' फिल्म बनी। जिसमें मिकी को बोलता हुआ दिखाया गया। मिकी की सफलता के बाद वॉल्‍ट ने इससे जुड़े नए-नए कार्टून कैरेक्‍टर तैयार किए और मिकी के कई दोस्तों के कैरेक्टर को बनाया। इसके बाद तो डिज्नी ने सफलता की नई कहानी लिखी। जब दुनियाभर में महामंदी छाई तब भी वॉल्ट की फिल्मों ने खूब कमाया। इसके बाद दोनों भाई ने मिलकर 'डिज्नी वर्ल्ड' बनाया। यह भी सफल हुआ।

200 से ज्यादा कंपनियों का मालिक हैं डिज्नी स्टूडियो
वॉल्ट डिज्नी कंपनी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 200 से अधिक कंपनियों का मालिक है। इनमें फिल्म और संगीत स्टूडियो, संगीत, टीवी चैनल, समाचार नेटवर्क और वीडियो गेम शामिल हैं। डिज्नी मनोरंजन जगत की वह कंपनी है जिसके पास लुकासफिल्म और मार्वल का स्वामित्व है।

डिज्नी अब तक 493 फिल्में बना चुका है
डिज्नी स्टूडियो अब तक 493 फिल्में बना चुका है। जिसमें ज्यादातर फिल्मों ने सफलता हासिल की, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी बनीं, जिन्होंने डिज्नी को डुबाने में बड़ी भूमिका निभाई। साल 2022 में बनी फिल्म स्ट्रेंज वर्ल्ड (अजीब दुनिया) इसी कैटेगरी की फिल्म साबित हुई। डॉन हॉल द्वारा निर्देशित फिल्म स्ट्रेंज वर्ल्ड का बजट 180 मिलियन डॉलर और मार्केटिंग बजट 90 मिलियन डॉलर था। फिल्म पर कुल 317.4 मिलियन डॉलर का खर्च आंका गया, लेकिन कमाई केवल 73 मिलियन डॉलर ही रही थी।

डिज्नी की फ्लॉप फिल्मों में 2012 में आई जॉन कार्टर, जिसे बनाने में 350 मिलियन डॉलर लगे थे। उस फिल्म की भी कमाई केवल 263 मिलियन डॉलर ही थी। मार्स नीड्स मॉम्स (2011), द लोन रेंजर (2013), टुमॉरोलैंड (2015), ट्रेजर प्लैनेट (2002), मीट द रॉबिन्सन (2007), ए रिंकल इन टाइम (2018), द सॉर्सेरर्स अप्रेंटिस (2010), राया एंड द लास्ट ड्रैगन (2021), ये सब भी फ्लॉप फिल्में हैं।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली डिज्नी की फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है। साल 2019 में फ्रोजन 2 एक ऐसी फिल्म थी, जिसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। केवल 150 मिलियन डॉलर में बनी फिल्म ने 1.453 बिलियन डॉलर कमाई की थी। इसके पार्ट वन फिल्म में भी 1.26 बिलियन डॉलर की कमाई हुई।

डिज्नी की कुछ विवादित फिल्में
ऐसा नहीं है कि डिज्नी की हर फिल्म को समाज द्वारा सराहा गया हो। कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिन पर विवाद भी हुआ है। ये फिल्में थी, द लिटिल मरमेड (1989), अलादीन (1992) द लॉयन किंग (1994), द रेस्क्यूअर्स (1977) और हु फ्रेम्ड रॉजर रैबिट (1988) इन फिल्मों के कुछ संस्करणों में यौन सामग्रियों के मौजूद होने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद डिज्नी द्वारा इन फिल्मों को वापस लेकर उन्हें संशोधित किया गया था। वहीं प्रीस्ट (1994) और डौग्मा (1999) जैसी फिल्मों पर धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप भी लगे थे।

भारत में भी डिज्नी का दबदबा
साल 2019 में डिज्नी की मालिकाना कंपनी द वाल्ट डिज्नी कंपनी ने तकरीबन 71 बिलियन डॉलर का सौदा कर 21 सेंचुरी फॉक्स को खरीद लिया था। इस डील ने मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत बड़ा बदलाव ला दिया। इससे डिज्नी को टाटा स्काई और एंडेमोल शाइन ग्रुप का मालिकाना हक भी मिल गया। भारत में हॉट स्टार का नाम बदलकर डिज्नी हॉट स्टार किया गया। वहीं स्टार इंडिया भी वाल्ट डिज्नी के अधीन हो गई है। स्टार इंडिया के दर्जनों खेल और मनोरंजन चैनल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+