तस्वीरों में जानें कितनी खौफनाक होती है सजा-ए-मौत?

नयी दिल्ली। हर खून की सजा मौत होती है। दोषी पाए जाने पर कानून उसे ये सजा सुनाता है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए सजा निर्धारित की जाती है। ऐसे में सबसे खौफनाक सजा है मौत की सजा। अगल-अगल देशों में मौत के लिए अगल-अगल तरीके हैं। कहीं फंदे से लटका कर मौत की सजा दी जाती है तो कहीं सिर कलम कर।

दोषी पाए गए किसी व्यक्ति को मौत की सजा दिए जाने के खिलाफ दुनिया भर में मानवाधिकार संगठन लड़ रहे हैं, लेकिन अभी भी दुनिया के कई देशों में दोषियों को कई तरह के क्रूर तरीकों से मौत की सजा देना जारी है। आपको बताते है ऐसे ही क्रूर तरीके जहां मौत से पहले ही दी जाती मौत

मौत का इंजेक्शन

मौत का इंजेक्शन

यह तरीका अमेरिका, चीन और वियतनाम में इस्तेमाल होता है। जिसमें दोषी को जहरीला इंजेक्शन देकर मौत दी जाती है। इन इंजेक्शनों में आमतौर पर तीन रसायनों का इस्तेमाल होता है। सोडियम पेंटोनाल, पैनकुरोनियम ब्रोमाइड और पोटैशियम क्लोराइड। अगर एक बार में रसायन असर ना करें तो व्यक्ति को मरने में समय लगता है जो काफी दर्दनाक होता है।

ताबड़तोड़ गोलियां

ताबड़तोड़ गोलियां

इंडोनेशिया, चीन, सऊदी अरब, ताइवान और वियतनाम में मौत की सजा बड़ी खौफनाक है। यहां दोषी के आंखों पर काली पट्टी बांधकर उसे फायरिंग स्क्वॉड में खड़ा किया जाता है और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जाती है।

कुर्सी में करंट

कुर्सी में करंट

ये खौफनाक तरीका अमेरिका में अपनाया जाता है। जहां सजा पाने वाले के सिर से बाल उतारे जाते हैं और फिर उसे एक कुर्सी पर बैठाया जाता है। उसके बाद उसे एक कैप पहनाई जाती है जिसके अंदर नमक के पानी में भीगा स्पंज होता है। इसके बाद 500 से 2000 वोल्ट के बीच करंट प्रवाहित किया जाता है। ये प्रक्रिया तब तक अपनाया जाता है जब तक की उसकी मौत न हो जाए।

फांसी

फांसी

अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, ईरान, इराक, जापान, मलेशिया और कुवैत में फंदे से लटकाकर मौत दी जाती है। कई देशों में फांसी से पहले सजा पाने वाले का वजन लिया जाता है ताकि पता चल सके कि रस्सी कितनी लंबी होनी चाहिए।

 सिर कलम

सिर कलम

मौत की सजा देने का यह तरीका हजारों साल पुराना है। सऊदी अरब एकलौता देश है जहां मौत की सजा सिर कलम करके दी जाती है।

खौफनाक मौत

खौफनाक मौत

इनके अलावा पत्थर मारकर, गैस चैम्बर में डालकर या फिर सजा पाने वाले को ऊंचाई से फेंककर भी मौत की सजा दीजाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+