काम वाली बाई को डिजाइनर ने बना दिया खूबसूरत मॉडल, जानिए कैसे?
नई दिल्ली। हमें सिंड्रेला की कहानी में सुनने और पढ़ने को मिलता है कि वो घर की नौकरानी से राजकुमार के दिल की रानी बन जाती है क्योंकि वो बहुत सुंदर थी और उसे एक परी मिली थी लेकिन ऐसा सच में किसी के साथ हो सकता है इस पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है।
देखें: खादी को किस तरह से पीएम मोदी ने बना दिया फैशन आइकॉन
लेकिन साथियों ऐसा हुआ है कमला ( बदला हुआ नाम) के साथ.. जो रीयल लाइफ में सिंड्रेला बन गईं और उसके लिए परी बनकर आयीं देश की जानी-मानी डिजाइनर मंदीप नेगी। क्या है ये दिलचस्प किस्सा इसे जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..( सारी तस्वीरें Jaypore से ली गईं हैं।)

कूल और फ्रेश चेहरे की तलाश
डिजाइनर मंदीप नेगी को अपने नये कलेक्शन के लिए कूल और फ्रेश चेहरे की तलाश थी इसलिए उन्होंने कोई नामी-गिरामी मॉडल्स को साइन नहीं किया।

काम वाली बाई कमला
अपने मॉडल्स की तलाश में एक दिन उनकी नजर पड़ोस में काम करने वाली काम वाली बाई कमला पर पड़ी।

कमला को किया राजी
और जिसके बाद कमला के अलावा उनकी नजर कहीं और ठहरी ही नहीं लेकिन कमला को मॉडलिंग के लिए रेडी करना उनके लिए आसान नहीं था।

कमला ने की हां
लाखों कोशिशों के बाद उनकी मेहनत रंग लायी और कमला ने हां कर दी।

फर्श से अर्श पर
कमला को यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी किस्मत ने इस तरह से पलटी खायी है।

कमला खूबसूरत है
लेकिन जब शानदार कपड़ों और खूबसूरत हेयर स्टाइल में कमला ने खुद को आईने में देखा तो उन्हें खुद पर यकीन ही नहीं हुआ कि वो एक काम करने वाली दो बच्चों की मां हैं।

डिजाइनर मंदीप नेगी का फैसला सही साबित
डिजाइनर मंदीप नेगी के कलेक्शन ने पूरी तरह से साबित कर दिया कि कमला वाकई में काफी सुंदर हैं और उन्होंने उन्हें चुनकर कोई गलती नहीं की है।

Shades of India
आपको बता दें कि डिजाइनर मंदीप नेगी Shades of India के डायरेक्टर है।

असम की रेवती छेत्री ने जीता मिस एशिया का खिताब, देखें तस्वीरें
असम की रेवती छेत्री ने जीता मिस एशिया का खिताब, देखें तस्वीरें

Pics: किन्नरों की विश्व सुंदरी बनीं फिलीपींस की ट्रिक्सी
Pics: किन्नरों की विश्व सुंदरी बनीं फिलीपींस की ट्रिक्सी












Click it and Unblock the Notifications