अगर फैमिली प्लानिंग में की देरी तो ये खबर आपको डरा देगी
नयी दिल्ली। अगर आप अपनी आजादी छिनने के डर से या फिर नई जिम्मेदारी से बचने के डर से फैमिली प्लानिंग में देरी कर रहे हैं तो ये खबर आपको डरा कर रख देगी। आपका ये फैसला आपके बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ताजा स्टडी से ये बात सामने आई है कि अगर आप अधिक उम्र में माता-पिता बनने का फैसला करते हैं तो आपका ये फैसला आपके बच्चे की उम्र को घटा सकती है।

एक नए शोध के अनुसार, अधिक उम्र में मां-बाप बनने वालों की संतानें लंबी आयु तक जीवित नहीं रहतीं क्योंकि उनकी उम्र का प्रभाव उनके टेलोमेयर पर पड़ता है। ये शोध अमेरिका की नॉर्थ डकोटा यूनिवर्सिटी में जीव विज्ञान के सहायक प्रोफेसर ब्रिट हाइडिंगर ने किया। अपनी शोध में उन्होंने पाया कि टेलोमेयर जो कि डीएनए के अंतिम सिरे में पाया जाता है और यह कोशिकाओं की उम्र को दर्शाता है।
इस टेलोमेयर को संबंध इंसान की उम्र से होता है। उन्होंने अपने इस शोध में 30 साल से अधिक उम्र वाले एक के बाद एक कई प्रजातियों पर अध्ययन किया गया है। जिसके बाद उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि बच्चे की उम्र पर पिता की उम्र से ज्यादा मां की आयु का असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपने करियर या फिर किसी और वजह से अधिक उम्र में बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं।












Click it and Unblock the Notifications