सभी को चौंकाते हुए अब ये करने जा रहीं सपना चौधरी

सभी को चौंकाते हुए अब ये करने जा रहीं सपना चौधरी

नई दिल्ली। अपने डांस को लेकर हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में मशहूर हो चुकीं डांसर सपना चौधरी इन दिनों एक होटल से वायरल हो रही तस्वीरों के लिए चर्चा में हैं। वहीं अब वो अपने करियर के लिहाज से कुछ खास करने जा रही हैं।

sapna

फिल्म में नजर आएंगी सपना

फिल्म में नजर आएंगी सपना

सपना चौधरी बहुत जल्दी ही एक भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। भोजपुरी फिल्म 'एक्शन क्वीन मधुबाला' के लिए सपना ने एक आइटम सॉन्ग किया है। सपना इस गाने में राजू श्रेष्ठा के साथ डांस करती हुई नजर आएंगी।

सपना ने कहा फिल्म अलग चीज

सपना ने कहा फिल्म अलग चीज

इस गाने की शूटिंग को लेकर मीडिया से बातचीत में सपना ने कहा कि स्टेज पर डांस करना और फिल्म में गाने की शूटिंग करना दो अलग चीजे हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग स्टेज के मुकाबले मुश्किल चीज है। सपना ने इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदे जताई हैं।

होटल की तस्वीरें हुई वायरल

होटल की तस्वीरें हुई वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी 4-5 तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें से एक फोटो में मशहूर डांसर सपना चौधरी एक होटल के कमरे में बैठी हुई हैं और उनके सामने पुलिस खड़ी है। कुछ तस्वीरों में पुलिस उनके साथ चल रही है। इन तस्वीरों को लेकर कहा जा रहा है कि सपना एक होटल में रुकी हुई थीं, जहां पुलिस की रेड पड़ गई। बाद में सपना ने साफ किया ये एक शो के दौरान की तस्वीरें हैं और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए थी।

कर चुकी हैं खुदकुशी की कोशिश

कर चुकी हैं खुदकुशी की कोशिश

सपना चौधरी कुछ समय पहले तब भी विवादों में घिरी थीं, जब उन्होंने एक रागिनी में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थीं। इसके बाद सपना ने आत्महत्या की कोशिश की थी लेकिन इलाज के बाद उनकी जिंदगी बच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+