Temple Visit: फिल्म रिलीज से पहले मंदिर जाने का ‘रिवाज’, जानें किन पर बरसी कृपा?
किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले उसके अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के मंदिर जाने की तस्वीरें खूब वायरल होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरों की एक तरह से बाढ़ सी आ जाती हैं।

Temple Visit: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा करते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। सारा अली खान ने महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। सारा फिलहाल अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में व्यस्त है। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी अभिनय कर रहे हैं। गौरतलब है कि 29 मई को सारा अली खान और विकी कौशल लखनऊ के प्रसिद्ध शिव मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचे थे। सारा ने अपनी और विकी की मंदिर में दर्शन करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म की सफलता के लिए मंदिरों में जाना अदाकारों की निजी आस्था और धर्म में रूचि से जुड़ा मामला हो सकता है। यह वैसा ही है जैसे पेपर्स से एक दिन पहले छात्रों का भगवान को याद करना। जोकि कोई बड़ी बात नहीं है। मगर छात्रों की तस्वीरें कम वायरल होती है और अदाकारों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाता है। आजकल फिल्म की रिलीज से पहले मंदिरों में अदाकारों का दिखना एक रिवाज सा बन गया है।
कृति सेनन (फिल्म - आदिपुरुष)
अभिनेत्री कृति सेनन और प्रभास की फिल्म 'अदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले 29 मई को कृति सेनन महाराष्ट्र में नाशिक स्थित सीता गुफा और कालाराम मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंची। मंदिर में कृति का साथ देने के लिए संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा भी उनके साथ वहां मौजूद थे। इस फिल्म में कृति ने माता सीता का किरदार निभाया है।
प्रियंका चोपड़ा (फिल्म - सिटेडल)
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 6 अप्रैल को मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने गयी। प्रियंका अपनी अंग्रेजी एक्शन सीरीज 'सिटेडल' (Citadel) का प्रमोशन करने के लिए मुंबई पहुंची थी। सिद्धि विनायक मंदिर में प्रियंका अपनी नन्ही बेटी मालती को लेकर पहुंची थी जहां उन लोगों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। सिटेडल 28 अप्रैल को एमेजोन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है और इसकी आईएमडीबी (IMDb) रेटिंग 6.1 है।
भूमि पेडनेकर (फिल्म - भीड़)
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर 7 फरवरी को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने गयी थी। दरअसल, कुछ दिनों बाद यानी 24 मार्च को भूमि की 'भीड़' फिल्म रिलीज होने वाली थी। मंदिर में भूमि के साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी मौजूद थी। भूमि ने मंदिर में दर्शन करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपनी भूमिका निभाई है। हालांकि फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई।
अमिताभ बच्चन (फिल्म - उंचाई)
11 नवंबर 2022 को भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इसी दिन उनकी फिल्म फिल्म 'ऊंचाई' रिलीज हुई थी। उनके साथ उनके बेटे अभिषेक भी मौजूद थे। जबकि फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता ने भी रोल किया है। इस फिल्म पर भगवान गणपति की कृपा बरसी और ₹20 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹49 करोड़ कमाये।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (फिल्म - ब्रह्मास्त्र)
6 सितंबर 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने गये थे। तीन दिन बाद दोनों की बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने वाली थी। रियल लाइफ में पति-पत्नी बन चुके इन दोनों अदाकारों के साथ फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी भी मंदिर में मौजूद थे। इस फिल्म पर भगवान शिव की जमकर कृपा बरसी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ ₹431 करोड़ कमा डाले।
कार्तिक आर्यन (फिल्म - भूल भुलैया 2)
कार्तिक आर्यन 20 मई 2022 को अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के रिलीज के दिन मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे थे। कार्तिक आर्यन ने मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करते हुए दो तस्वीरें भी इंस्टाग्राम शेयर की थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब कार्तिक अपनी फिल्म के रिलीज से पहले सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे हो। वह पहले भी ऐसा करते नजर आये हैं। 'भूल भुलैया 2' फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कार्तिक का साथ दिया था। इस फिल्म को भगवान गणपति का आशीर्वाद मिला और यह फिल्म ₹267 करोड़ की कुल कमाई के साथ जबरदस्त हिट साबित हुई।
अजय देवगन (फिल्म - भोला)
बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन 24 नवंबर 2022 को बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वह कुछ महीनों बाद रिलीज हो रही अपनी फिल्म 'भोला' की सफलता का आशीर्वाद लेने गए थे। साथ-ही-साथ अजय देवगन का काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने एक और मकसद था। दरअसल, उनकी फिल्म 'दृश्यम 2' उस समय ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई थी। फिलहाल बाबा भोलेनाथ की अजय देवगन पर कृपा बनी हुई है क्योंकि 'भोला' फिल्म भी ₹112 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है।
राम चरण और जूनियर एनटीआर (फिल्म - आरआरआर)
फिल्म 'आरआरआर' के निर्देशक सहित अन्य कलाकारों ने 22 मार्च 2022 को काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किये। हालांकि फिल्म 15 मार्च को ही रिलीज हो गयी थी। इस दौरान डायरेक्टर एसएस राजामौली सहित जूनियर एनटीआर और राम चरण ने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और मां गंगा आरती में भी शामिल हुए। भोलेनाथ ने इस फिल्म पर अपना आशीर्वाद बनाये रखा और फिल्म ने दुनियाभर में ₹1,200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की। यही नहीं, 'आरआरआर' के गाने 'नाटु नाटु' ने बीते दिनों ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स से जीते थे।
जयराम (फिल्म - पोन्नियिन सेलवन 2)
मशहूर एक्टर जयराम 28 अप्रैल 2023 को अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' के रिलीज के 10 दिन पहले यानी 18 अप्रैल को केरल के सबरीमाला मंदिर पहुंचे। जयराम का साथ देने के लिए सबरीमाला मंदिर उनकी पत्नी भी मौजूद रही। जयराम ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिर में दर्शन करते हुए उनकी और उनकी पत्नी की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस फिल्म पर भी कृपा बरसी और बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹325 करोड़ का कलेक्शन किया।
यश (फिल्म - केजीएफ 2)
अभिनेता यश अपनी फिल्म 'केजीएफ 2' के रिलीज होने से पहले कर्नाटक के उडुप्पी के अनेगुड्डे श्री विनायक मंदिर पहुंचे थे। यश के साथ डायरेक्टर प्रशांत नील भी थे। यश की फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। यश के फैंस ने यश और प्रशांत की मंदिर की तस्वीरों को जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। अच्छे अभिनय और जबरदस्त कहानी सहित भगवान के आशीर्वाद से 'केजीएफ 2' ने ₹1,230 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications