Cricketers Affairs: क्रिकेट पिच से प्यार के परवान तक

यह एक सुखद पहलू है कि मैच में असफल होने के बावजूद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का पाकिस्तानी लड़कियों में जबरदस्त क्रेज है। एशिया कप के भारत पाकिस्तान मैच के बाद जिस तरह से एक पाकिस्तानी लड़की खुलेआम यह कहती नजर आयी कि वह तो सिर्फ विराट कोहली को देखने श्रीलंका आयी है।

उससे अंदाज लगाया जा सकता है कि 'चीकू' सीमा के उस पार लड़कियों में किस कदर लोकप्रिय हैं। पाकिस्तान की फेमस मॉडल और एक्ट्रेस मथिरा भी कोहली के प्रति अपनी दीवानगी जता चुकी हैं। कंदील बलोच ने तो विराट के लिए प्यार का इजहार भी किया था।

Cricketers Affairs: From the cricket pitch to the love india paistan

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मुकाबले में सभी की निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर थी, लेकिन कोहली कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी आउट हो गए। जिसकी वजह से उनके फैंस का दिल टूट गया। फैंस की इस लिस्ट में पाकिस्तान की वह खूबसूरत लड़की भी शामिल है।

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी लड़की यह कहती सुनाई दे रही हैं कि विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके लिए ही यह मैच देखने आई थी। उसने कहा - मैं उन्हें देखना चाहती थी। मैं उनके शतक की उम्मीद कर रही थी, मगर मेरा दिल टूट गया। कोहली की दीवानी इस लड़की के गालों पर पाकिस्तान और भारत दोनों का फ्लैग लगा था।
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों को लेकर एक-दूसरे देश की लड़कियों की दीवानगी का ये कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भारतीय लड़कियों से शादी कर चुके हैं तो कई पाकिस्तानी लड़कियां खुलेआम भारतीय खिलाड़ियों को लेकर अपनी दीवानगी दिखा चुकी हैं। इसके कई उदाहरण हैं।

जहीर अब्बास-रीता लूथरा
90 के दशक में एशिया के ब्रेडमैन कहे जाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास की लंदन में भारतीय महिला रीता लूथरा से मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हो गई और फिर कब एक दूसरे को दिल दे बैठे पता नहीं चला। रीता लूथरा एक फैन के तौर पर उनसे मिलीं और फिर 1988 में दोनों ने लंबी दोस्ती के बाद शादी कर ली। रीता लूथरा ने अब्बास से शादी करने के लिए अपना धर्म भी बदल लिया और उनका नाम समीना अब्बास कर दिया गया। दोनों फिलहाल कराची में रहते हैं। समीना का अपना इंटीरियर डिजाइनिंग का व्यापार है।

मोहसिन खान-रीना रॉय
पाकिस्तान के मशहूर टेस्ट क्रिकेटर और हैंडसम खिलाड़ी मोहसिन खान भी भारतीय लड़की से शादी कर चुके हैं। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय थी। रीना रॉय भी मोहसिन से क्रेजी फैन के तौर पर मिली थी। दोनों में प्यार हुआ और साल 1983 में मोहसिन और रीना ने शादी कर ली थी। हालांकि, साल 1990 आते-आते दोनों ने एक दूसरे से तलाक भी ले लिया ।

शोएब मलिक-सानिया मिर्जा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके शोएब मलिक ने साल 2010 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की थी। हालांकि, मलिक ने सानिया से शादी से पहले साल 2000 में आयशा सिद्दीकी से निकाह किया था लेकिन सानिया से शादी के पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार खिलाड़ी हैं और शादी के बाद भी दोनों ने अपना-अपना खेल जारी रखा। अब शोएब और सानिया का एक बेटा भी है जिसका नाम इझान है। अब गाहे बगाहे दोनों के बीच तलाक़ हो जाने की ख़बरें आती रहती हैं।

हसन अली-शामिया आरजू
पाकिस्तान के पेसर हसन अली ने भारत में हरियाणा के मेवात जिले की रहने वाली शामिया आरजू से साल 2019 में निकाह किया था। शामिया आरजू पेशे से फ्लाइट इंजीनियर हैं। हसन और शामिया आरजू की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, फिर परिवार की रजामंदी से अगस्त 2019 में हसन अली और शामिया ने दुबई में शादी कर ली। शामिया एक सभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम लियाकत अली है, जो ब्लॉक डेवलेमेंट ऑफिसर पद से रिटायर हुए हैं और फरीदाबाद में रहते हैं। क्रिकेट के प्रति लगाव और मोहब्बत शामिया को बचपन से ही था और शायद इसी वजह से वो हसन अली से शादी करने को राजी भी हुई।

हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने किसी पाकिस्तानी लड़की से शादी तो नहीं की लेकिन उनके प्रति उनकी दीवानगी के चर्चे अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। पाकिस्तान में लड़कियों को उतनी आजादी नहीं है, जितनी भारत में है। फिर भी पाकिस्तानी लड़कियों की भारतीयों के साथ आशिकी की खबरें आ ही जाती हैं।

2017 में भारतीय अभिनेता रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की साथ साथ तस्वीरें सामने आईं थी। तब माहिरा को पाकिस्तान में खूब ट्रोल किया गया था। साल 2017 में न्यूयॉर्क में दोनों एक होटल में एक साथ स्पॉट हुए थे, जहां दोनों को साथ में स्मोकिंग करते देखा गया था। इसके बाद माहिरा खान ने रणबीर से संबंध को लेकर कुछ खुलकर नहीं बोला था। क्योंकि, उनको डर था कि वो कुछ भी कहेंगी तो ट्रोलर्स उनको जीने नहीं देंगे।

भारतीय पेसर मोहम्मद शमी का भी एक पाकिस्तानी लड़की से संबंध होने की चर्चा हुई थी। शमी की पत्नी हसीन जहां ने ही उस लड़की को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी लड़की 'अलिश्बा' ने मोहम्मद शमी को बस एक अच्छा दोस्त बताया था। उन्होंने स्वीकार किया था कि वह दोनों संपर्क में हैं और दुबई में उनकी मुलाकात हुई थी। वैसे भारतीय क्रिकेटर मैच फिक्सिंग, हनीट्रैप और सुरक्षा की दृष्टि से पाकिस्तानी लड़कियों से बचकर ही चलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+