Crazy Acts: कैसे कैसे लोग: कोई थूकता है खाने में, तो कोई करता है बियर प्लांट में पेशाब
नैतिकता ताक पर रख कर चलने वाले लोग दुनिया में कम नहीं हैं। खाने पीने की चीजों के साथ भी गंदी हरकतें करने से बाज नहीं आते। कुछ लोग तो ऐसी घिनौनी हरकतें कर देते हैं कि उनके बारे में पढ़कर या सुनकर घिन आती है। यह सब ज्यादातर व्यावसयिक कामों में होता है। कुछ ऐसे ही घटनाक्रम का यहां जिक्र करते हैं।
3 नवंबर को बीबीसी ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की कि एक चीनी कर्मचारी ने अपने सहकर्मी से झगड़े और बहस के बाद सिंगताओ बीयर टैंक में पेशाब कर दिया। हालांकि यह घटना पिछले महीने घटित हुई थी। इस संबंध में जो वीडियो सामने आया है उसमें यह देखा जा सकता है कि कर्मचारी चीन की सबसे लोकप्रिय बियर बनाने के लिए बने टैंक में पेशाब कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे लाखों बार देखा गया। बाद में पेशाब करने वाले कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया।

भारत में खाने में थूकने का मामला
नवंबर 2021 में इंडिया टुडे में प्रकाशित एक खबर के अनुसार केरल में एक वर्ग द्वारा संचालित रेस्तरां में कुछ कर्मचारियों द्वारा भोजन में थूकते हुए वीडियो वायरल हुआ। जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। इस वीडियो के आने के बाद कुछ लोगों ने इसे अस्वास्थ्यकर प्रथा के रूप में लिया तो कुछ लोगों ने इसे हराम और हलाल का मामला बनाकर एक वर्ग के खिलाफ युद्ध का भी हथियार बनाया ।
इंडिया टुडे ने ही एक और खबर 2019 में प्रकाशित की जिसमे एक वीडियो फिल्म का हवाला दिया गया। 1 मिनट 22 सेकंड के वीडियो में, एक आदमी करछुल पर कुछ खाना निकालता है और कंटेनर में डालने से पहले अपना मुंह उसके पास ले जाता है टोपी पहने कुछ लोगों को भोजन के एक बड़े कंटेनर के आसपास खड़े देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया गया है कि स्थान नई दिल्ली का शाहीन बाग है और वह व्यक्ति गैर-मुसलमानों को बांटने से पहले एक बिरयानी पर थूक रहा है।
अमेरिकी रेस्तरां की रसोई में मूत्र त्याग
एबीसी4 न्यूज ने हाल ही में एक खबर प्रकाशित की जिसके अनुसार अमेरिका के साल्ट लेक काउंटी के यूटा के एक ड्राइव-थ्रू रेस्तरां श्रृंखला का कर्मचारी रसोई के फर्श पर पेशाब करते देखा गया। रॉबर्ट तलिवाकोला नाम के ग्राहक का कहना था कि वह रविवार को यूटा में एक रेस्तरां श्रृंखला, रैनचेरिटो के मैक्सिकन फूड में ड्राइव-थ्रू पर खाना ऑर्डर करने की कोशिश कर रहा था। जब उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो फिर वह खिड़की की ओर गया और उसने देखा कि एक पुरुष कर्मचारी रसोई के फर्श पर पेशाब कर रहा है।
तलिवाकोला ने इस घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कर्मचारी को नहीं पता था कि उसकी रिकॉर्डिंग की जा रही है। फिर इसकी शिकायत साल्ट लेक काउंटी स्वास्थ्य विभाग को की गई और शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद रेस्तरां को बंद कर दिया। रेस्तरां के प्रबंधकों ने एबीसी4 को बताया कि कर्मचारी को निकाल दिया गया है।
सड़ा हुआ चिकन और पोर्क
सितंबर 23 में ही तमिलनाडु के नामक्कल जिले में सड़ा हुआ शावरमा खाने से एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गयी थी। उसके बाद खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने इरोड, सलेम और नामक्कल जिलों में ताबड़तोड़ रेड की और मैरीनेटेड मांस की गुणवत्ता की जांच करने के लिए रेस्तरां का निरीक्षण शुरू किया।
इरोड में, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने पाया कि पेरुंदुरई और सत्यमंगलम में 37 रेस्तरां के रेफ्रिजरेटर में शावरमा, मसालेदार मांस, बासी पका हुआ पोल्ट्री मांस, पका हुआ भोजन, नूडल्स स्टोर कर के रखे गए हैं। 2018 में इसी तरह कोलकोता में पुलिस ने डंप यार्ड से मरे हुए जानवर का मांस बेचने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मध्य कोलकाता के एक कोल्ड स्टोरेज से लगभग 20 टन सड़ा हुआ मांस जब्त किया था, जिसे शहर और उसके आसपास के रेस्तरां में आपूर्ति की जानी थी।












Click it and Unblock the Notifications