Mission Impossible के लिए भारत में बढ़ा क्रेज, टॉम क्रूज भी हैं लोकप्रिय

Mission Impossible: भारत में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्मों का भी क्रेज रहा है। हॉलीवुड की कई फिल्मों ने भारत में बड़ा कारोबार किया है। मार्वल की मूवीज हो या जेम्स बांड सीरीज या फिर अवतार, इन फिल्मों ने सुपरहिट भारतीय फिल्मों की तरह ही ताबड़तोड़ कमाई की है। यही कारण है कि हॉलीवुड स्टूडियोज अपनी फिल्मों को अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी, तमिल, तेलुगू जैसी कई भारतीय भाषाओं में रिलीज करते हैं।

टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल की सातवीं फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रिकॉनिंग पार्ट वन' हाल ही में रिलीज हुई है। रिलीज के महज कुछ दिनों में ही यह 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो गयी है। साल 1996 में रिलीज हुई मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की पहली फिल्म से लेकर इस लेटेस्ट फिल्म तक हर मूवी ने भारत में कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है।

Craze increased in India for Mission Impossible Tom Cruise is also popular

मिशन इम्पॉसिबल की हिस्ट्री

'मिशन इम्पॉसिबल सीरीज' में अब तक कुल 7 फिल्में आ चुकी हैं, जबकि हाल में रिलीज हुई फिल्म का अगला भाग जून 2024 में रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के सभी भाग में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज मुख्य रोल में है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज को लोकप्रिय बनाने के पीछे टॉम क्रूज की जबरदस्त एक्टिंग के साथ डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकरीन का डायरेक्शन और स्क्रीन-प्ले है।

मिशन इम्पॉसिबल भारत में लोकप्रिय होने के साथ-साथ विवादों में भी रही है। इस सीरीज की छठी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल- फॉल आउट को लेकर भारतीय सेंसर बोर्ड ने सवाल उठाए थे। इस मूवी में कश्मीर की सरहदें गलत दिखाई गयी थी, जिसकी वजह से इस सीन को हटाने का आदेश दिया था।

कब रिलीज हुई पहली फिल्म?

इस सीरीज की पहली फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' 22 मई 1996 में रिलीज हुई थी, जिसे ब्रायन डे पालमा ने डायरेक्ट किया था। लीड रोल में टॉम क्रूज के साथ पॉला वेंगर थी। इसके बाद 'मिशन इम्पॉसिबल 2' साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसे जॉन वू ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के मुख्य किरदार भी टॉम क्रूज और पॉला वेंगर ही थे।

इसकी तीसरी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 3' साल 2006 में आई थी, जिसे जे.जे. अब्राम्स ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में टॉम क्रूज के साथ जे.जे. अब्राम्स और ब्रायन ब्रूक मुख्य किरदार में थे। इन तीन मूवीज के बाद मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की चौथी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल - घोस्ट प्रोटोकॉल' साल 2011 में आई थी, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म को ब्रैड बर्ड ने डायरेक्ट किया और मुख्य किरदार में टॉम क्रूज के अलावा डेविड एलिसन, डाना गोल्डबर्ग और डॉन ग्रैंगर जैसे मंजे हुए कलाकार शामिल थे।

मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की पांचवी से लेकर आठवीं फिल्म तक के डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकरीन है। इसकी पांचवी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल - रोग नेशन' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में टॉम क्रूज के साथ क्रिस्टोफर मेकरीन, जे जे अब्राम्स, ब्रायन बुर्क, डाना गोल्डबर्ग जैसे कलाकार शामिल थे। इस सीरीज की छठी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- फॉलआउट' में भी यही किरदार थे और यह फिल्म 27 जुलाई 2018 में रिलीज हुई थी।

इस सीरीज की सातवीं फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकरीन इसमें दिखाए जाने वाले कश्मीर वाले सीन की शूटिंग भारत में करना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसकी शूटिंग भारत में नहीं हो सकी। कश्मीर वाले सभी सीन न्यूजीलैंड में शूट किए गये थे। कश्मीर का गलत नक्शा दिखाए जाने की वजह से विवाद भी हुआ था और भारत में इस सीन को हटाना पड़ गया था।

17 साल से बरकरार है लोकप्रियता

टॉम क्रूज हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय ऐक्टर्स में से एक है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर क्रूज के 10.6 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस सीरीज की पहली फिल्म से ही टॉम क्रूज की लोकप्रियता बढ़ती चली गई। इस फिल्म की सिग्नेचर धुन भी काफी लोकप्रिय हुई थी। इस मूवी में टॉम क्रूज ईथन हंट के किरदार में नजर आते हैं। उनका किरदार पिछले 17 साल से लोकप्रिय है। इस मूवी में ईथन (टॉम क्रूज) पर अपने साथी आईएमएफ एजेंटों की हत्या के साथ ही सरकारी रहस्यों को एक अंतरराष्ट्रीय गुनहगार मैक्स को बेचने का आरोप लगाकर फंसाया जाता है। टॉम क्रूज की यह मूवी अलग तरह के ऐक्शन सीन्स की वजह से भी काफी लोकप्रिय हुई है।

इस समय बॉलीवुड मूवीज की बात करें तो केवल दक्षिण भारतीय फिल्मों को लोग पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर दक्षिण भारतीय फिल्मों को पिछले दो साल से दर्शकों का प्यार मिल रहा है। हॉलीवुड की मूवीज में दर्शकों को अच्छी ऐक्टिंग के साथ-साथ, कहानी और ऐक्शन सीन्स मिलते हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर हॉलीवुड फिल्में भारत में पसंद की जाती है। मिशन इम्पॉसिबल भी ऐसी ही सस्पेंस और ऐक्शन से भरपूर फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+