धूम्रपान करने वालों पर 50% ज्यादा कोरोना का खतरा, WHO चीफ की ये सलाह है बेहद जरूरी

नई दिल्ली, 29 मई। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो सावधान हो जाइए। धूम्रपान करने वालों पर कोरोना वायरस के गंभीर बीमारी के रूप में बढ़ने और मौत होने का खतरा 50 फीसदी बढ़ जाता है। इसलिए अगर कोरोना वायरस से खतरे को कम करना चाहते हैं तो जितना जल्दी धूम्रपान छोड़ दीजिए उतना ही अच्छा है। ऐसा हम नहीं बल्कि विश्व में स्वास्थ्य मामलों पर नजर रखने वालीं संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस एधोनम गेब्रेसस ने कहा है।

दुनिया के देशों से डब्ल्यूएचओ चीफ ने की अपील

दुनिया के देशों से डब्ल्यूएचओ चीफ ने की अपील

गेब्रेसस ने कहा है कि धूम्रपान छोड़ना कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के साथ ही कैंसर, दिल और सांस की बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करेगा। डब्ल्यूएचओ चीफ ने शनिवार को इस बारे में एक बयान जारी किया है। आइए सीधे बताते हैं कि उनके बयान में क्या है।

टेड्रोस ने कहा "हम सभी देशों से डब्ल्यूएचओ के अभियान में शामिल होने और तम्बाकू मुक्त पर्यावरण का निर्माण करने में अपना रोल अदा करने की अपील करते हैं। जो लोगों को वह जानकारी, सपोर्ट और उपकरण उपलब्ध कराने में मदद करती है जिसकी उन्हें इसे छोड़ने में जरूरत पड़ती है।"

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'तंबाकू छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध' अभियान चलाया है। साल भर के इस अभियान के पहले 5 महीने में ही धूम्रपान छोड़ने के संसाधनों को एक अरब से अधिक तंबाकू उपभोक्ताओं तक स्वतंत्र रूप से उपलब्ध कराया गया है।

धूम्रपान के मामले में यूरोप नंबर-1

धूम्रपान के मामले में यूरोप नंबर-1

डब्ल्यूएचओ का यह अभियान उन लाखों तंबाकू उपयोगकर्ताओं का समर्थन करने के लिए है जो सक्रिय रूप से अपनी जान बचाने के लिए कदम उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें सफल होने के लिए मदद की जरूरत है। अभियान वर्तमान में सीधे 29 देशों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

क्विट चैलेंज लोगों को तम्बाकू मुक्त करने के लिए 6 महीने तक डेली नोटिफेकेशन के रूप में सलाह और उत्साह बढ़ाता है। डब्ल्यूएचओ इसे व्हॉट्सएप, वाइबर, फेसबुक मैसेंजर और वीचैट पर उपलब्ध करा रहा है।

दुनिया भर में 39 प्रतिशत पुरुष और 9 प्रतिशत महिलाएं तम्बाकू का सेवन करती हैं। दुनिया में धूम्रपान की सबसे उच्च दर के मामले में 26 प्रतिशत के साथ यूरोप है। अनुमान के मुताबिक अगर सरकार एक्शन नहीं लेती हैं तो इसमें 2025 तक केवल 2 प्रतिशत की कमी आएगी।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्री को मिला पुरस्कार

भारतीय स्वास्थ्य मंत्री को मिला पुरस्कार

तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में डब्ल्यूएचओ ने भारत के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान दिया है। टेड्रोस गेब्रेसस ने महानिदेशक के तंबाकू नियंत्रण पुरस्कार के तहत विशेष मान्यता पुरस्कार के लिए भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और ब्रिटेन के बाथ विश्वविद्याल में तंबाकू नियंत्रण अनुसंधान समूह को चुना है।

बयान के अनुसार डॉ हर्षवर्धन को यह पुरस्कार 2019 में राष्ट्रीय कानून के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है जिसके तहत भारत में ई-सिगरेट और गर्म तंबाकू उत्पाद प्रतिबंधित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+