लखनऊ में दोपहर में ही हो गयी रात, सड़कों पर गुप्प अंधेरा देखें तस्वीरें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम ने एकाएक करवट ले ली है। दोपहर को चार बजे ही पूरे शहर में अंधेरा छा गया। अचानक आयी आंधी के बाद मौसम ने पूरी तरह से मिजाज को बदल कर रख दिया।

तेज धूलभरी आंधियों के चलते पूरे लखनऊ में जबरदस्त आंधी शुरु हो गयी और जबरस्त धूल के चलते सड़क पर चलने वाले वाहन जहां के तहां रुक गये। लोगों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की हेडलाइट तक जलानी पड़ गयी ।
अचानक आये इस बदलाव के बाद शहर में बारिश भी शुरु हो गयी है और पारे में भी गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम ने ना सिर्फ लखनऊ बल्कि कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, मेरठ सहित कई शहरों में करवट ली है। सड़कों पर लगे होर्डिंग्स अचानक आयी आंधीं में उड़ गये।

वाहन चालकों को जलानी पड़ी हेडलाइट
वाहन चालकों को जलानी पड़ी हेडलाइट

एकदम से दिखना हुआ बंद
अचानक मौसम बदलने से लोगों को सड़क पर एकदम से दिखना बंद हो गया।

जबरदस्त धूलभरी आंधी ने किया मुहाल
तेज धूल भरी आंधी से हर तरफ धूल ही धूल दिखने लगी।

हर तरफ धूल ही धूल
धूल भरी आंधी ने लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी।

आंधी के चलते शहर पटा धूल से
तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications