Children's Day 2020: बाल दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

नई दिल्ली। देश में हर साल 14 नवंबर के दिन बाल दिवस (Childre's Day 2020) मनाया जाता है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन साल 1889 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उनका जन्म हुआ था। अपनी आधुनिक दृष्टि से आधुनिक भारत का निर्माण करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेहरू को बच्चों और गुलाब के फूल से बेहद प्यार था। इसी वजह से उन्हें देशभर में चाचा नेहरू के तौर पर भी संबोधित किया जाता है। इस दिन सभी स्कूलों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण स्कूल बंद हैं। हालांकि आप शुभकामना संदेश के जरिए भी अपनों को इस दिन की बधाई दे सकते हैं।

मां की कहानी थी, परियों का फसाना था,

मां की कहानी थी, परियों का फसाना था,

बारिश में कागज की नाव थी,
बचपन का वो हर मौसम सुहाना था,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

--------------------------

रोने की वजह ना थी,
ना कोई हंसने का बहाना था,
आखिर क्यों हो गए हम इतने बड़े,
इससे अच्छा तो वो बचपन हमारा था,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

--------------------------

एक बचपन का जमाना था,
होता जब खुशियों का खजाना था,
चाहत होती चांद को पाने की थी,
पर दिल तो तितली का दीवाना था,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

देश के प्रगति के हम हैं आधार,

देश के प्रगति के हम हैं आधार,

हम करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

--------------------------

दुनिया का सबसे सच्चा समय,
दुनिया का सबसे अच्छा,
दिन दुनिया का सबसे हसीन पल,
सिर्फ बचपन में ही मिलता है,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

--------------------------

हम अपनी इच्छानुसार,
अपने बच्चों को नहीं बना सकते,
हमें उन्हें उसी रूप में स्वीकारना,
प्रेम करना होगा जिस रूप में भगवान ने उन्हें हमें दिया है,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

फिर से बच्चा बनना है,

फिर से बच्चा बनना है,

बचपन में सबसे अधिक पूछा गया एक सवाल: बड़े होकर क्या बनना है?
अब जाकर जवाब मिला कि फिर से बच्चा बनना है,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

--------------------------

ना कोई शाम का ठिकाना था,
खबर ना होती कुछ सुबह की,
थक हार कर आना स्कूल से पर खेलने तो जरूर जाना था,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

--------------------------

चाचा नेहरू का है जन्मदिवस,
हम सब बच्चे आएंगे,
चाचा नेहरू के गुलाब से,
हम यह दुनिया महकायेंगे,
बाल दिवस मुबारक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+