जिस कार की मदद से अंग्रेजों को चकमा देकर भागे थे नेताजी, अब ऑर्डी कंपनी करेगी उसकी मरम्मत

कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने साल 1941 में जिस कार की मदद से अंग्रेजों को चकमा देकर भागने में कामियाबी पाई थी, अब उस वंडर कार की मरम्मत कराई जा रही है। नेताजी का परिवार इस कार को फिर से मरम्मत करावा रहा है। इसकी जिम्मेदारी जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी ऑर्डी को दी गई है।

 netaji car

ऑर्डी चमकाएगी नेताजी की कार

नेताजी रिसर्च ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक इस कार की पेंटिंग और पुराने पार्ट्स की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर तक इस कार को छोटी दूरी तक चलने के लायक बना दिया जाएगा। उनका परिवार चाहता है कि इस कार को100 या 200 मीटर तक चलने के लायक बनाया जा सके। नेताजी की कार BLA 7169 पर अब तक ये नंबर प्लेट लगी हुई है।

इस कार का आखिरी बार इस्तेमाल साल 1971 में एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के दौरान किया गया था, जिसके नेताजी के बड़े भाई शरत चंद्र बोस के बेटे शिशिर बोस ने बनाया था। उसके बाद से ये कार बंद पड़ी है। इसे लोगों के देखने के लिए रखा गया था, लेकिन अब उनका परिवार चाहता है कि नेताजी की इस धरोहर का इस्तेमाल हो सके। लोग इसे सड़क पर चलता हुआ देख सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+