कैंसर डे स्पेशल: 10 सैलिब्रिटी जिन्होंने अपने जज्बे से कैंसर को दी मात

नयी दिल्ली। विश्व कैंसर दिवस है। पूरी दुनिया में कैंसर की चर्चा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा ब्रिस्ट कैंसर के मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने भी कैंसर पर जारी गाइड लाइंस में कहा है कि कैंसर से लड़ने के लिए दवाओं से ज्यादा जागरूकता की जरूरत है। अगर समय रहते कैंसर का पता चल जाए और इस बीमारी को हराने का जज्बा पैदा किया जाए तो ये खतरनाक बीमारी खुद हार मान लेती है। आइए जानते हैं दुनिया के दस ऐसे बड़े सितारे जिन्होंने अपनी जागरूकता और जज्बे की बदौलत कैंसर को न सिर्फ हराया बल्कि उसके बाद बड़े मुकाम को भी हासिल किया।

सिगरेट छोड़ दी है, तब भी हो सकता है कैंसर

युवराज सिंह

युवराज सिंह

वर्ल्ड कप क्रिकेट में बादशाहत हासिल करने वाली टीम का अहम सितारा युवराज सिंह उसी फाइनल मैच के बाद कैंसर की जंग लड़ने लगे थे। पूरी दुनिया के लिए ये खबर चौंकाने वाली थी। इसके बावजूद युवराज कमजोर नहीं पड़े। उन्हें दुनिया का दुर्लभ टाइप का कैंसर दिल और लंग्स के बीच हुआ था। मगर अपने मजबूत इरादे से उन्होंने न सिर्फ कैंसर को हराया बल्कि उसके बाद फिर से खेल के मैदान में उतरे। वह आज भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला

दिल से जैसी रोमांटिक मूवी को शायद ही कोई भूला होगा। इस फिल्म ने हाल ही में 12 साल पूरे किए। इस फिल्म में शाहरुख के साथ मनीषा कोइराला की अदाकारी और खूबसूरती लोगों के दिलों में छाया हुआ है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मनीषा ने भी कैंसर को हराया और अब एक अच्छी जिंदगी जी रही हैं। उन्हें 42 साल की उम्र में ओवरी कैंसर हुआ था। उनकी जांबाजी देखिए वह न्यूयार्क में कीमोथेरेपी भी करा रही थीं और अपनी फिल्म की शूटिंग भी करती थीं। यही नहीं उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए कीमोथेरेपी के बाद बिना बाल वाली अपनी फोटो को भी शेयर किया। कैंसर को हराने के बाद आज वह जागरूकता के लिए काम कर रही हैं।

लिजा रे

लिजा रे

कॉमर्शियल फिल्मों में स्विम सूट में मॉडलिंग के पूरे देश में चर्चित अभिनेत्री लिजा रे भी 2010 में कैंसर की गिरफ्त में आईं। उन्होंने बहादुरी से इस बीमारी का सामना किया और स्टेम सेल थेरेपी से इसका इलाज कराकर आज इस बीमारी को हरा चुकी हैं।

नम्रता सिंह गुजराल

नम्रता सिंह गुजराल

नम्रता भारतीय अमेरिकी अभिनेत्री हैं। 2008 में 32 साल की उम्र में अचानक उन्हें अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला। गनीमत रही कि उन्हेंं इस बीमारी के बारे में जल्दी पता चल गया। इसके बाद न सिर्फ उन्होंने इसको हराया बल्कि जिस प्रोडक्शन हाउस की वो मालकिन हैं उसके माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर पर फिल्म बनाकर दुनिया के 600 थिएटर में रिलीज कराया।

अनुराग बासु

अनुराग बासु

बर्फी जैसी क्रिएटिव फिल्म का डायरेक्शन करने वाले अनुराग बासु भी ब्लड कैंसर से घिरे थे। उन्होंने बड़ी ही बहादुरी से इस बीमारी को हराया। उनको तो डॉक्टर ने सिर्फ दो महीने का समय बताया था। इसके बावजूद उन्हेांने अपने जज्बे से न सिर्फ इस बीमारी को हराया बल्कि उसी दौरान अपनी फिल्म तुम सा नहीं देखा का हॉस्पीटल से निर्देशन भी किया।

मुमताज

मुमताज

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मुमताज किसी पहचान की मोहताज नहीं। पर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 54 साल की उम्र में उन्हें भी कैंसर हो गया था। उन्हें भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उन्होंने लगातार कीमो, एक्सरसाइज, स्विमिंग से न सिर्फ इस बीमारी को पीछे छोड़ा बल्कि अत्यधिक बढ़े वजन को भी वापस ठीक किया।

एंजोलिना जॉली

एंजोलिना जॉली

हॉलीवुड की सुपर स्टार एंजोलिना जॉली के भारत में भी बड़ी संख्या में फैंस हैं। उन्हें भी आज से कुछ साल पहले ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। उन्होंने बहादुरी का परिचय देते दोनों ही ब्रेस्ट को आॅपरेशन से हटवा दिया। यही नहीं इसकी जानकारी भी खुद उन्होंने पूरी दुनिया को दी।

लांस आर्मस्ट्रॉन्ग

लांस आर्मस्ट्रॉन्ग

मशहूर साइकलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग को दुनिया उनके खेल के अलावा कैंसर को हराने के लिए भी जानती है। भारत के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह को जब कैंसर हुआ था तब इनकी कहानियों ने ही उन्हें बहुत बल दिया था।

ओलिविया न्यूटन

ओलिविया न्यूटन

ग्रीस की इस मशहूर अंग्रेजी गायिका को दुनिया में उनकी आवाज और खूबसूरती के लिए जानते हैं। 1996 में इन्हें भी पता चला अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में। उन्होंने न सिर्फ कैंसर को हराया बल्कि एक कम्युनिटी बनाकर अपनी जायदाद कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए दान दे दिया।

बारबरा मोरी

बारबरा मोरी

उरुग्वे मैक्सिकन मॉडल और अभिनेत्री बारबरा को भारतीय अच्छी तरह जानते हैं। उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म काइट्स में सबने पसंद किया। उन्हें भी कैंसर हो गया था। उन्होंने न सिर्फ इस बीमारी को हराया बल्कि नम्रता सिंह गुजराल की फिल्म जो कैंसर पीड़ितों पर थी, में भी काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+