Tom Alter को कैंसर, लड़ रहे हैं जिंदगी की जंग
Recommended Video

मुंबई। फिल्मों और थियेटर में काम कर चुके जाने-मानें अभिनेता टॉम अल्टर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। पद्म श्री से सम्मानित टॉम अल्टर ने 'जबान संभाल के', 'जुनून' और 'शक्तिमान' जैसे कई हिट सीरियलों में काम किया है। टॉम को स्किन कैंसर है और वो इसकी चौथी स्टेज पर हैं। एक हफ्ते पहले ही उन्हें मुंबई कै सैफी अस्पताल से छुट्टी मिली है।


छोटे से रोल से मिली पहचान
टॉम अल्टर ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की है। अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके टॉम को पहचान एक छोटे से रोल से मिली थी। उन्होंने सुपरस्टार धर्मेंद्र की फिल्म 'चरस' में एक छोटा सा रोल किया था जो उन्हें एक एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में स्थापित करने के लिए काफी था।

सीरियलों में भी दर्शकों ने किया पसंद
इसके बाद टॉम ने कई सीरियलों और फिल्मों में काम किया। 90 के दशक में आए उनके सीरियल 'जूनून' में उनका निभाया किरदार 'केशव कलसी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा उनके सीरियल 'जबान संभाल के' और 'कैप्टन व्योम' भी हिट रहे थे। एक्टिंग के प्रति उनकी दीवानगी उन्हें अक्सर थियेटर भी खींच लाती थी। अपने फिल्मी करियर से फुरसत निकालकर टॉम ने कई थियेटर भी किए।

मास्टर-ब्लास्टर सचिन का लिया था पहला इंटरव्यू
एक्टिंग के अलावा टॉम ने डायरेक्शन और जर्नलिज्म में भी हाथ आजमाया। साल 1980 से लेकर 1990 तक उन्होंने स्पोर्ट्स जर्नलिज्म किया। टॉम ने ही टीवी पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का पहला इंटरव्यू लिया था। टॉम ऑल्टर को शायरी लिखने का भी शौक था। सिनेमा में उनके योगदान के लिए साल 2008 में सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था।












Click it and Unblock the Notifications