Beauty Tips: चमकदार त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खिल उठेगी स्किन

खूबसूरत और चमकदार त्वचा हर कोई पाना चाहता है। खूबसूरत त्वचा के लिए इसका ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। आइए आपको ऐसे ब्यूटी टिप्स बताते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप खूबसूरत त्वचा को पा सकते हैं।

अच्छी नींद

अच्छी नींद

आपकी त्वचा रोज रात में खुद को संवारती है और इसके लिए शरीर को 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। इस दौरान शरीर को खुद को फिर से तरोताजा करता है जिसका असर आपकी त्वचा पर नजर आता है। इसलिए रोज रात में अपनी नींद अच्छे से लेना न भूलें।

हाइड्रेट रहें
दिन में पर्याप्त पानी पीना शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है और आपकी त्वचा में नमी बनाए रखता है। त्वचा पर रूखापन न आने से यह खिली-खिली लगती है।

मॉस्चराइज करें

मॉस्चराइज करें

त्वचा पर रूखापन आना सारी खूबसूरती को बिगाड़ देता है। इसलिए इसको नमी को बरकरार रखना न भूले। इसके लिए रोजाना अच्छी क्वालिटी का मॉस्चराइजर इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा को मुलायम और ताजा बनाने में मदद करेगा।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल
अब गर्मियां आ रही हैं इसलिए सूरज की तेज पराबैंगनी किरणें हमारी चेहरे या खुले अंगों पर पड़ती है जिसके स्किन टैन होने लगती है और रंग गहरा हो जाता है। इसलिए जब भी बाहर निकले सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल जरूर करें। यह त्वचा को सूरज की जलन से बचाती है

चेहरे पर मसाज

चेहरे पर मसाज

अपनी चेहरे की त्वचा पर चमक लाने के लिए रोजाना दो चम्मच जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। मसाज के बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें।

चेहरे पर भाप लेना
यह तरीका चेहरे पर बंद छिद्रों को खोल देगा और उनमें जमी गंदगी को बाहर कर देगा। सादे पानी से चेहरे पर भाप लेने के बजाय इसमें नींबू के छिलके डाल लें और इसे गर्म करके फिर चेहरे को भाप दें। नींबू में मौजूद विटामिन सी आपके चेहरे की रंगत को और बढ़ा देगा।

चेहरे से बेजान त्वचा हटाएं

चेहरे से बेजान त्वचा हटाएं

दो चम्मच चावल का आटा लें और इसे हल्के नारियल तेल में मिलाकर इसके लेप चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के बाद थोड़ी देर तक चेहरे पर मलते रहें। यह घरेलू नुस्खा आपके चेहरे से बेजान त्वचा को हटाने के साथ ही टैनिंग को भी दूर करेगा।

ठंडा गुलाब जल इस्तेमाल करें
गुलाब जल आपकी त्वचा से लाल धब्बों या निशान को हटाने में मदद करता है। चेहरे पर रोज ठंडा गुलाब जल छिड़कें। यह आपकी त्वचा को तरोताजा करेगा और चेहरे की चमक को भी बढ़ाएगा।

घरेलू नुस्खे से तैयार करें फेसपैक

घरेलू नुस्खे से तैयार करें फेसपैक

वैसे तो बाजार में तरह-तरह के फेसपैक मौजूद हैं लेकिन हम आपको फेसपैक तैयार करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। दो चम्मच पके हुए केले का पेस्ट तैयार करें। इसमें एक चम्मच शहद को मिला लें। इस सामग्री से तैयार मिश्रण को अपन पूरे चेहरे और गले पर मसाज करें। अगर मिश्रण कम पड़ रहा है तो इसी अनुपात में मात्रा को बढ़ा लें। गर्म वॉशक्लॉथ से चेहरे पर लगे पैक को हटा दें। आप देखेंगे कि आपके चेहरे की चमक बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+