गलत जगह ले जा रहा था हाथ शख्स, भरी पार्टी में अभिनेत्री ने जो किया वो जानने लायक
हाल ही में माही विज अपने पति जय भानुशाली और उनके दोस्तों के साथ मुंबई के नाइट क्लब में गई थीं। जहां एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छुआ।
मुंबई। एक आम लड़की ही नहीं अभिनेत्रियों और नामचीन हस्तियों को भी कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार तो हीरोइन हो या आम लड़की इसे चुपचाप सह जाती है लेकिन कई बार छेड़छाड़ करने वाले को तगड़ा सबक सिखा देती है। कुछ ऐसा ही सबक टीवी अभिनेत्री माही विज ने भी एक मनचले को सिखा दिया।


माही ने रसीद किया थप्पड़
हाल ही में माही विज अपने पति जय भानुशाली और उनके दोस्तों के साथ मुंबई के नाइट क्लब में गई थीं। जहां एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। उसने उनको गलत जगह हाथ लगाया तो माही ने उस शख्स को कसकर थप्पड़ रसीद कर दिया।

पीछे से कर रहा था अश्लील हरकत
माही ने बताया कि क्लब में एक शख्स ने उन्हें पीछे से पकड़ने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने उसे डांट दिया लेकिन जब वे वॉशरूम से अपनी टेबल की ओर जा रही थीं तो एकबार फिर यह बंदा उन्हें छूने की कोशिश करने लगा। इस पर माही ने उसे थप्पड़ मारा।

पति को बताया तो भाग गया
माही ने बताया कि जब वे अपनी पति के पास पहुंची और उन्हें सारी बात बताई, तो उनके पति जय वहां पहुंचे लेकिन तब तक वह शख्स वहां से फरार हो चुका था।

माही बोलीं, खुश हूं मैंने का सामना किया
माही ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वे घबराई नहीं और उन्होंने इस हरकत को सहने की बजाए उसका जवाब दिया। माही के हौसले की उनकी साथी अभिनेत्रियां भी तारीफ कर रही हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications