जानिए आसाराम व अन्‍य बाबाओं के पास कितना पैसा?

नई दिल्‍ली। देश भर में इस समय आसाराम बापू सुर्खियों में हैं। वो भी किसी धार्मिक प्रवजन के लिये नहीं बल्कि यौन शोषण के उस मामले की वजह से, जो शाहजहांपुर की एक बच्‍ची ने उन पर लगाये हैं। अब दो अन्‍य महिलाएं भी आगे आयी हैं। पहली अहमदाबाद की तो दूसरी सूरत की। दोनों बहनें बहनें हैं और उनका दावा है कि बाबा व उनके बेटे नारायण साईं ने भी उनका यौन शोषण किया।

ऐसे में जो सबसे बड़ा सवाल उठता है, वो यह कि आसाराम जैसे बाबाओं के आश्रमों में कितना कुछ हो जाता है और लोग शिकायत करने की हिम्‍मत तक नहीं जुटा पाते हैं। सामान्‍य तौर पर अधिकांश मामलों में देखा गया है कि पीडि़त उस कंडीशन में ही शिकायत नहीं कर पाता है, जब वह काफी गरीब होता है और उस पर जुल्‍म ढहाने वाला करोड़पति।

बात अगर करोड़पति की करें तो सिर्फ आसाराम बापू ही देश के करोड़पति बाबा नहीं हैं। उनके अलावा कई अन्‍य बाबा हैं, जिनके करोड़ों भक्‍त पूरी दुनिया में फैले हुए हैं और उनके पास बेहिसाब संपत्ति है। हम यहां देश के कुछ योगियों के नाम गिनाने जा रहे हैं, जिनके पास करोड़ों-अरबों की संपत्ति है। उससे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि हम यहां सिर्फ संपत्ति का ब्‍योरा दे रहे हैं, यह कतई नहीं कह रहे हैं कि सभी योगियों के आश्रमों में गलत काम होता है।

आसाराम बापू

आसाराम बापू

संत आसाराम बापू के पास कुल संपत्ति 413 करोड़ रुपए की है, जबकि उनके ट्रस्‍ट का सालाना टर्न ओवर 350 करोड़ का है।

बाबा रामदेव

बाबा रामदेव

देश-विदेश में योग के सबसे बड़े गुरु के रूप में प्रसिद्ध बाबा रामदेव के पास 1300 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

माता अमृतानंदामायी

माता अमृतानंदामायी

केरल की गुरुमाता माता अमृतानंदामायी के 3 करोड़ से ज्‍यादा भक्‍त हैं। उनके पास 1700 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

गुरमीत राम रहीम

गुरमीत राम रहीम

हरियाणा-पंजाब में सबसे चर्चित धार्मिक संगठन डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम के पास सिरसा में 700 एकड़ जमीन है।, 250 से ज्‍यादा आश्रम और कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए की है।

आचार्य बालकृष्‍ण

आचार्य बालकृष्‍ण

रामदेव के सहयोगी व सबसे करीबी बाबा आचार्य बालकृष्‍ण के पास 34 कंपनियां हैं, जिनका सालाना टर्नओवर 265 करोड़ रुपए है। उत्‍तराखंड में स्थित फार्माकंपनियों का टर्नओवर 94.84 करोड़ रुपए है।

निर्मल बाबा

निर्मल बाबा

हाल ही में विवादों में आये निर्मल बाबा के पास 238 करोड़ रुपए का टर्नओवर देने वाली संपत्ति है। अप्रैल में निर्मल बाबा ने 70 करोड़ की एक संपत्ति खरीदी। इससे आप इनकी प्रॉपर्टी का अंदाजा लगा सकते हैं।

पॉल दिनाकरण

पॉल दिनाकरण

दक्षिण भारत के ईसाई बाबा पॉल दिनाकरण का वार्षिक टर्नओवर 5000 करोड़ रुपए है।

श्रीश्री रविशंकर

श्रीश्री रविशंकर

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्‍थापक श्रीश्री रवि शंकर की संपत्ति का अंदाजा आपको इसी से हो सकता है कि इनके व्‍यापार का सालाना टर्नओवर 500 करोड़ तक रहता है।

संत मोरारी बापू

संत मोरारी बापू

कृष्‍ण भक्ति के लिये मशहूर संत मोरारी बापू का सालाना टर्न ओवर 300 करोड़ का होता है।

महर्षि महेश योगी

महर्षि महेश योगी

50 लाख से ज्‍यादा भक्‍तों में जिनके प्रति आस्‍था है, उन महर्षि महेश योगी के पास 250 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+