iPhone 15: आईफोन 15 हुआ मार्केट में लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और भारत में इसके उत्पादन के बारे में

iPhone 15: एप्पल ने 12 सितंबर, 2023 को अपने वंडरलस्ट इवेंट में आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस, साथ ही आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को लॉन्च कर दिया। लॉन्चिंग पार्टी को एप्पल की वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया गया था। आईफोन 15 मॉडल 15 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे, जिसकी उपलब्धता 22 सितंबर से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में नई सीरीज 9 ऐप्पल की घड़ियां भी शामिल थीं । एप्पल भारत में आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस मॉडल का निर्माण कर रहा है। यह पहली बार है कि भारत में निर्मित आईफोन मॉडल लॉन्च के दिन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

क्या है आईफोन 15 के खास फीचर

आईफोन 15 और उसके अन्य मॉडल हाल ही में एप्पल द्वारा लॉन्च किए गए है, और ये नए फोन कई फीचर और अपग्रेड के साथ आए हैं। यहां आईफोन 15 की कुछ प्रमुख विशेषताएं दी गई हैं:

apple iPhone 15 launched in the market know about its features and production in India

● डिज़ाइन:

1. आईफोन 15 में डायनामिक आइलैंड नाम का एक नया डिज़ाइन मौजूद है, जो पहले केवल आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में मौजूद था। ये डायनेमिक आइलैंड नॉच को रिप्लेस करता है।

2. डायनामिक आइलैंड एक घुमावदार डिस्प्ले है जो फ्रंट-फेसिंग कैमरे और अन्य सेंसर के चारों ओर होता है।

● कैमरा:

1. आईफोन 15 एक शानदार 48 मेगापिक्सल मुख्य कैमरे के साथ आता है।
2. प्रो मॉडल में बेहतर फोकस और डेप्थ कंट्रोल, नाइट मोड, स्मार्ट एचडीआर और 5x टेलीफोटो शामिल हैं।
3. प्रो मैक्स मॉडल में 5x पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा और एक बड़ा 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर भी है।

● परफॉर्मेंस:

1. आईफोन 15 में पतले बेज़ेल्स के साथ 6.1-इंच का डिस्प्ले है और प्रो मॉडल में 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ बहुत पतले बेज़ेल्स है।
2. डिस्प्ले एचडीआर सपोर्ट के साथ सुपर रेटिना एक्सडीआर है।
3. डिस्प्ले स्क्रैच-प्रतिरोधी ग्लास (सिरेमिक शील्ड) और ओलेओफोबिक कोटिंग द्वारा सुरक्षित है।

● प्रोसेसर:

1. आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस ए16 बायोनिक चिप द्वारा संचालित हैं।
2. आईफोन 15 के प्रो मॉडल ए17 प्रो प्रोसेसर के साथ आते हैं।

● अन्य फीचर:
1. आईफोन 15 मॉडल में लाइटनिंग के बजाय यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मौजूद है।
2. फोन एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आते हैं।
3. आईफोन 15 और अन्य मॉडल एक गंभीर कार दुर्घटना का पता लगा सकते हैं और मदद के लिए कॉल कर सकते हैं।

भारत में क्या होगी आईफोन 15 की कीमत?

भारत में आईफोन 15 की कीमतें ₹79,900 से शुरू होंगी। आइए सबसे पहले बात करते है आईफोन 15 की। आईफोन 15 का 128 जीबी वाला मॉडल ₹79,900 का है, 256 जीबी वाला मॉडल ₹89,900 का है और 512 जीबी वाला मॉडल ₹109,900 का है। अब बात करते है आईफोन 15 प्लस की। आईफोन 15 प्लस का 128 जीबी मॉडल ₹89,900 का है, 256 जीबी मॉडल ₹99,900 का है और 512 जीबी मॉडल ₹119,900 का है।

चलिए अब बात की जाए प्रो मॉडल्स की। आईफोन 15 प्रो के 128 जीबी मॉडल की कीमत ₹1,34,900 है, 256 जीबी मॉडल की कीमत ₹1,49,000 है, 512 जीबी मॉडल की कीमत ₹1,69,900 और 1 टीबी मॉडल की कीमत ₹1,89,900 हैं। अब बात करते है आईफोन 15 प्रो मैक्स की। आईफोन 15 प्रो मैक्स का 128 जीबी मॉडल ₹1,49,990 का है, 256 जीबी ₹1,59,900 का है, 512 जीबी मॉडल ₹1,79,900 और 1 टीबी मॉडल ₹1,99,900 है।

भारत में बन रहा आईफोन 15

एप्पल भारत में आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस मॉडल का निर्माण कर रहा है। यह पहली बार है कि भारत में निर्मित आईफोन मॉडल लॉन्च के दिन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उपकरणों का निर्माण भारत में किया जा रहा है, लेकिन एप्पल अभी भी अपने सबसे प्रीमियम मॉडलों की असेंबली के लिए चीन पर निर्भर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप द्वारा अधिग्रहीत की जा रही पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन फैक्ट्री भी जल्द ही भारत में आईफोन 15 की असेंबलिंग शुरू कर देगी। फॉक्सकॉन भी अपने तमिलनाडु प्लांट में आईफोन 15 का भी निर्माण कर रहा है। भारत में आईफोन के निर्माण का कदम देश में एप्पल की विस्तार योजनाओं का हिस्सा है, जहां इसका लक्ष्य अधिक किफायती डिवाइस पेश करके अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना है।

क्या चीन में हुआ आईफोन बैन?

चीन ने सरकारी कर्मचारियों और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों द्वारा आईफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध व्यापक होने की उम्मीद है और राज्य एजेंसियों और कंपनियों द्वारा आईफ़ोन के उपयोग को प्रभावित कर सकता है। चीन के इस फैसले से एप्पल को एक बड़ा झटका लगा है। एप्पल का चीन में मार्केट शेयर लगभग 4% गिर सकता है।
प्रतिबंध से चीन में आईफोन के उत्पादन पर असर पड़ेगा, और इससे भारत को भी फायदा हो सकता है। इस कदम से एप्पल के चीन के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं, जो कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार है। यह प्रतिबंध अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच लगाया गया है। एप्पल वैसे भी आईफोन का प्रोडक्शन चीन में कम कर भारत में बढ़ाने की सोच ही रहा था और ऐसा कई रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+