444 साल बाद इलाहाबाद फिर बना प्रयागराज, जानिए क्यों और किसने बदला था नाम?
इलाहाबाद। करीब 444 सालों पहले संगम नगरी इलाहाबाद का नाम प्रयागराज था, आज एक बार फिर से गंगा-यमुना-सरस्वती की पावन नगरी का नाम प्रयागराज हो गया है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के एक प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी, आपको बता दें कि मुगलों ने अपने शासन के दौरान इसका नाम बदलकर इलाहाबाद किया था।
चलिए कुंभनगरी इलाहाबाद के बारे में विस्तार से जानते हैं खास बातें...

इलाहाबाद को 'तीर्थराज' (तीर्थों का राजा) कहते हैं
इलाहाबाद का प्राचीन नाम प्रयाग ही था, इसे 'तीर्थराज' (तीर्थों का राजा) भी कहते हैं। हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम यज्ञ किया था। इसी प्रथम यज्ञ के प्र और याग अर्थात यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना और उस स्थान का नाम प्रयाग पड़ा। भगवान श्री विष्णु के यहां बारह स्वरूप विध्यमान हैं, जिन्हें द्वादश माधव कहा जाता है।

त्रिवेणी संगम
हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है।

रामचरित मानस और रामायण में वर्णन
प्रयाग का वर्णन तुलसीदास की रामचरित मानस और बाल्मिकी की रामायण में भी है, यही नहीं सबसे प्राचीन एवं प्रामाणिक पुराण मत्स्य पुराण के 102 अध्याय से लेकर 107 अध्याय तक में इस तीर्थ के महात्म्य का वर्णन है।

मुगल सम्राट अकबर ने दिया था 'इलाहाबाद' नाम
'अकबरनामा' और 'आईने अकबरी' और अन्य मुगलकालीन ऐतिहासिक ग्रंथों के मुताबिक इस शहर का नाम इलाहाबाद मुगलसम्राट अकबर ने 1583 में रखा था, जो कि अरबी और फारसी के दो शब्दों से मिलकर बना था, जिसमें से अरबी शब्द इलाह था (अकबर द्वारा चलाये गए नये धर्म दीन-ए-इलाही के सन्दर्भ से, अल्लाह के लिये) और फारसी से आबाद (अर्थात बसाया हुआ) शब्द लिया गया था जिसका अर्थ था 'ईश्वर द्वारा बसाया गया', या 'ईश्वर का शहर'।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications