Alexei Navalny: एलेक्सी नवलनी की मौत: पुतिन का हाथ होने के आरोप क्यों?
Alexei Navalny: रूसी संघ के प्रमुख विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की अचानक हुईं जेल में मौत को लेकर पश्चिम के देशों और रूसी शासन के बीच वार प्रतिवार का सिलसिला चल रहा है। 19 साल की जेल की सजा काट रहे नवलनी की हाल ही में अप्रत्याशित मृत्यु हो गई थी।
2021 में एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी पुतिन का खुलकर विरोध करने के कारण चरमपंथी होने का आरोप लगाकर की गई थी। इस मौत को अमेरिका समेत पश्चिम के तमाम देश रूस के राष्ट्रपति के चुनाव से जोड़ रहे हैं और उनकी मौत के लिए पुतिन को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

रूस में हिरासत में मौत का सिलसिला पहले से ही
मीडिया समूह नेक्स्ट ने अभी कुछ समय पहले ही एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पिछले साल रूस में परीक्षण हिरासत केंद्रों, विशेष हिरासत केंद्रों, अदालतों, पुलिस स्टेशनों में कम से कम 50 लोगों की मौत हुईं। समूह ने 31 जनवरी 2024 को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि प्रीट्रायल डिटेंशन सेंटर में रखे जाने के दौरान 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखे जाने के दौरान अन्य 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सबसे कम उम्र याकूत गांव का 13 वर्षीय लड़का बेलाया गोरा भी था, जिसे पुलिस एक कार की डिक्की में बेहोशी की हालत में घर ले आई थी।
2023 में हिरासत में अचानक होने वाली मौतों की संख्या पूरे रूस में दोगुनी से अधिक हो गई है। इसमें पुलिस की क्रूरता के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 15 प्रतिशत से अधिक है। लगभग 1,330 लोगों की मौत इस तरह से हुईं है।
इस संबंध में फोरम फॉर ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक और रूसी मामले के एक्सपर्ट डॉ संदीप त्रिपाठी का कहना है कि रूसी व्यवस्था में सत्ता के विरोध के लिए कोई जगह नहीं है। रूसी व्यवस्था एक तरह से निरंकुश व्यवस्था है। यह केवल पुतिन के समय से ही नहीं, बल्कि पूर्व सोवियत के समय से ही है। इसलिए यह कहना गलत नहीं है कि रूस में विरोधियों का हर तरह से दमन होता है।
मध्य रूसी गणराज्य बश्कोर्तोस्तान में जेल में बंद राजनीतिक कार्यकर्ता फेल अलसिनोव के समर्थन में हालिया विरोध प्रदर्शन के बाद, रिफत दाउतोव नाम के एक कार्यकर्ता की 26 जनवरी को पुलिस वैन में मौत हो गई। राज्य-नियंत्रित मीडिया ने दावा किया कि मौत सरोगेट अल्कोहल के कारण हुईं।
अत्याचार और पुलिस हिंसा लंबे समय से रूस में प्रसिद्ध मुद्दे रहे हैं और चूंकि मीडिया में पुलिस को हिरासत में हुई मौतों का खुलासा बहुत कम होता है, इसलिए ऐसी घटनाएं सार्वजनिक कम ही होती हैं। नोवाया यूरोप का दावा है कि पिछले साल सात वर्षों में पुलिस हिंसा के मामले में सबसे अधिक रहे और कम से कम 70 लोग हिरासत केंद्रों में या पुलिस स्टेशन में मर गए।
युद्ध-विरोधी कविताएँ पढ़ने के आरोप में जेल में बंद अर्टिओम कामार्डिन के साथ तो पुलिस कस्टडी में बलात्कार किया गया था। मानवाधिकार संगठन क्रू अगेंस्ट टॉर्चर के प्रमुख सर्गेई बैबिनेट्स का भी कहना है कि अमानवीय व्यवहार करने वाले पुलिस के आचरण की आपराधिक जांच के बजाय उन्हें छोड़ दिया जा रहा है। रूस की जेलों में अभी भी कारा-मुर्ज़ा, इल्या यशिन और एलेक्सी गोरिनोव जैसे विरोधी नेता बंद हैं जिनका स्वास्थ्य और जीवन गंभीर खतरे में है।
क्या एलेक्सी नवलनी सचमुच पुतिन के लिए खतरा थे?
इसमें कोई दो राय नहीं कि नवलनी एक राजनीतिक शख्सियत थे, जिनके पास रूस में कानून के शासन, लोकतंत्र और मानवाधिकारों की समाप्ति के खिलाफ रूसी अधिकारियों के विरोध का करने का साहस था। इसलिए उनकी मौत के मामले में गहन जांच जरूरी है, ताकि सभी जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाया जा सके।
अगर यह पुष्टि हो जाती है कि नवलनी की मौत किसी ज्यादती के कारण हुईं तो संयुक्त राष्ट्र इस मामले में रूस के खिलाफ कोई प्रस्ताव पास कर मानवाधिकारों के हनन का मुद्दा भी उठा सकता है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मानवाधिकार संगठन भी इस मामले में अंतरराष्ट्रीय दबाव बना सकते हैं।
पहले भी यूएनओ ने रूसी अधिकारियों को नवलनी के बिगड़ते स्वास्थ्य और जेल में पर्याप्त चिकित्सा देखभाल से इनकार के मद्देनजर मानवीय आधार पर उनकी रिहाई की मांग की थी, लेकिन रूसी अधिकारियों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया, बल्कि रूस ने उनके बचाव पक्ष के तीन वकीलों को अक्टूबर 2023 में अतिवाद के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
एलेक्सी नवलनी एक लोकप्रिय नेता हो सकते थे, लेकिन वह पुतिन के लिए खतरा तो बिल्कुल नहीं थे। कारण वह बीमार थे और काफी समय से जेल में थे। जेल के दौरान ही वह बीमार पड़े और कई तरह के इन्फेक्शन भी हुए। यह कहना उचित नहीं कि पुतिन ने हार के डर से उनका जीवन समाप्त करवा दिया। नवलनी के कई समर्थकों को भी आशंका थी कि वह सलाखों के पीछे मर सकते हैं। उनकी मृत्यु की खबर से उनके परिवार सहित उनके समर्थक भी गुस्से में है।
पश्चिम का पुतिन पर हमला
पश्चिमी नेताओं ने एलेक्सी नवलनी की मौत के लिए व्लादिमीर पुतिन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने इसे पुतिन की क्रूरता का और सबूत बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने बिना लाग लपेट के कहा- 'कोई गलती न करें, नवलनी की मौत के लिए सिर्फ पुतिन जिम्मेदार हैं।"
नवलनी की पत्नी यूलिया ने कहा- "मुझे नहीं पता कि इस भयानक खबर पर विश्वास करना चाहिए या नहीं।" "लेकिन अगर यह सच है, तो मैं पुतिन, उनके कर्मचारियों, उनके दोस्तों, उनकी सरकार को यह बताना चाहूँगी कि उन्होंने हमारे देश, मेरे परिवार और मेरे पति के साथ जो किया है उसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा। उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और वह दिन बहुत जल्द आएगा।"
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications