सावधान: ये 7 फैशन करना आपको पर सकता है भारी
नयी दिल्ली। आज के आधुनिक परिवेश में हर कोई फैशन को लेकर काफी सजग हो गया है। खासकर युवा वर्ग। आज के युवा फैशन को लेकर काफी सीरियस हो गए हैं। दूसरे से बेहतर दिखने के चक्कर में वो बिना सोचे समझे फैशन करते है जो उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।
फैशन हमेशा कंफर्ट को देककर किया जाना चाहिए, लेकिन युवा वर्ग अपने स्टार्स को देखर उन की नकल करने के चक्कर में कंफर्ट को भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कंफर्ट के ऊपर स्टाइल को तवज्जो देते हैं तो यह जानकारी आपके लिए ही है। तस्वीरों को क्लिक करके देखिए कि कैसे आपका फैशन और आपकी स्टाइल आपके सेहत को इफेक्ट करती है।

स्किनी जींस
लड़कियां और लड़के आज कर स्कीन टाइट जींस पहनना पसंद करते हैं, लेकिन उनकी ये पसंद उनके लिए गातक साबित हो सकती है। ताजा सर्व में इस बात का खुलासा हुआ है टाइट जींस आपके पैरों के नर्व को डैमेंज कर सकता है। इतनी ही नहीं पैर की मसल्स मे ब्लड सप्लाई रुक गई थी। नर्व्स पर दबाव पड़ता है, अंग सुन्न हो जाते हैं।

हाई हील्ज
फैशन के चक्कर में लड़कियां कई-कई फीट उंची हाई हिल्स तो पहन लेती है , लेकिन सेहत पर पड़नेवाले उसके बुरे प्रभावों को भूल जाती है। हाई हील न केवल एड़ी में मोच और पंजे में सूजन जैसी छोटी-छोटी समस्या खड़ी करती हैं, बल्कि नर्व डैमेज और बोन डेथ तक का भी कारण बन सकती हैं।

इयररिंग्स
आज कल बड़े-बड़े इयररिंग्स कै फैशल है, लेकिन ये बड़े-भारी सुंदर इयररिंग्स का भार आपके कान के छेद को इतना बड़ा कर सकता है कि कान फटने तक की नौबत आ सकती है।

पेंसिल स्कर्ट
टाइट जींस के साथ-साथ पेंसिल स्कर्ट भी आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। स्लिम फिट स्कर्ट आपके घुटनों को बांधे रखती है। जो आगे चलकर मसल्स में खिंचाव और डिस्क प्रॉब्लम की वजह बन सकती है।

ब्रा
शोध के मुताबिक 70 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, जिसकी वजह से उनमें पीठ, गर्दन और स्तन में दर्द, रैशेज, ब्लड क्लॉट और सांस लेने में दिक्कत जैसी शिकायतें होती हैं।

नेकटाई
टाइट टाई और छोटी कॉलर से मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह रुक सकता है। जिसके कारण नजर का धुंधलापन, कानों में झनझनाहट और माइग्रेन की शिकायत होती है।

बेल्ट
टाइट बेल्ट लगाने से पैर सुन्न हो सकते हैं और उनमें झनझनाहट की शिकायत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications