सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में मिली बड़ी खराबी, वापस मंगाए 10 लाख से ज्यादा फोन
नई दिल्ली। मोबाइल कंपनी सैमसंग को एक साथ लाखों गैलेक्सी नोट 7एस फोन वापस मंगाने को मजबूर होना पड़ा है। बैट्री में समस्या की वजह से फोन में आग लगने की शिकायतें सामने आ रही थीं।

ब्रिटेन में शुक्रवार से इस मॉडल की बिक्री करने जा रही कंपनी अब तक इसके 10 लाख से ज्यादा फोन बेच चुकी है। लेकिन लगातार यूजर्स ने फोन की बैट्री में आग लगने की शिकायत की और इसकी तस्वीरें भी ऑनलाइन पोस्ट कीं।
कंपनी को होगा बड़ा नुकसान
नोट सीरीज के जरिए एप्पल से मुकाबला कर रही कंपनी के लिए यह बड़ा झटका है। एक साथ लाखों फोन वापस मंगाना और इस नुकसान की भरपाई सैमसंग के लिए आसान नहीं होगी। वह भी ऐसे वक्त पर जब एप्पल अपना iphone 7 लॉन्च करने जा रहा है।
अब तक कुल 35 शिकायतें मिलीं
सैमसंग ने एक बयान जारी करके बताया कि अब तक अलग-अलग देशों से करीब 35 शिकायतें मिली हैं। कंपनी ने कहा, 'हम अपने सप्लायर्स के जरिए भी बैट्रियों की जांच कर रहे हैं।'
कंपनी ने रोकी बिक्री
कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा उसके लिए सबसे प्रमुख है. इसलिए कंपनी ने गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री रोक दी है। कंपनी ने अब तक करीब 25 लाख फोन डिस्ट्रीब्यूट किए हैं, जिनमें से 10 लाख से ज्यादा बिक चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications