शादी के पांच साल बाद गर्भवती हुईं ईशा, मम्मी हेमा मालिनी ने कही बड़ी बात
ईशा की छोटी बेटी अहाना के बेटे के जन्म के बाद हेमा मालिनी और धर्मेद्र एक बार फिर नाना-नानी बनने वाले हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल गर्भवती हैं। ईशा की डिलीवरी इस साल के आखिर में हो सकती है। ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद ईशा गर्भवती हैं। इसको लेकर देओल परिवार खुश है।

उनकी मां भाजपा सासंद हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें ये बताते हुए खुशी हो रही हैं कि ईशा पहली बार गर्भवती हैं। उन्होंने कहा कि तख्तानी और देओल परिवार इसको लेकर बेहद खुश हैं। ईशा की छोटी बेटी अहाना के बेटे के जन्म के बाद हेमा मालिनी और धर्मेद्र एक बार फिर नाना-नानी बनने वाले हैं। ईशा भी अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। ईशा की ससुराल बान्द्रा में हैं।

आपको बता दें कि ईशा देओल ने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि बहुत ज्यादा कामयाबी उन्हें फिल्मों में नहीं मिली। शादी के बाद वो परिवार के साथ ही वक्त बिता रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications