दिल्ली में इस बंगले के पहले होटलों में रहते थे जिन्ना
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हालांकि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित बंगले का बार-बार जिक्र होता है, पर उनके दिल्ली वाले बंगले की लोग बात नहीं करते। पाकिस्तान मुंबई वाले बंगले को तो भारत से मांगता रहा वहां पर अपना मुंबई का दफ्तर खोलने के लिए। पर दिल्ली वाले बंगले पर कभी अपना हक नहीं जताया।
औरंगजेब रोड पर
जिन्ना का दिल्ली वाला भव्य बंगला राजधानी के बेहद एलिट औरंगजेब रोड नाम के इलाके में है। ये 10 नंबर का बंगला। चारों तरफ हरियाली से घिरा बंगला गुजरे दौर की याद दिलाता है।
1939 में खरीदा था
जिन्ना ने इस बंगले को 1939 के आसपास खरीदा था दिल्ली के पुराने रईस लाला छुन्नामल के परिवार से। उससे पहले वे दिल्ली में आते तो इंपीरियल होटल में ही ठहरते थे। वे कभी-कभी मुस्लिम लीग के नेता साहिबजादा लियाकत अली खान के बंगले में भी ठहर जाते थे। खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने थे।
देश बंटने से पहले जिन्ना ने अपने औरंगजेब रोड स्थित बंगले को देश के बड़े उद्योगपति लाला रामकृष्ण डालिमया को ढाई लाख रुपये में बेच दिया था। अब इसकी कीमत 600 करोड़ से कम नहीं होगी। हालांकि बाद में डालिमया परिवार ने भी इसे हालैंड सरकार को अपना दूतावास बनवाने के लिए बेच दिया था
मुस्लिम लीग के नेता
इसी बंगले में जिन्ना दिल्ली और यूपी के मुस्लिम लीग के नेताओं से मिला करते थे। इधर ही उनकी एक बेहतरीन लाइब्रेयरी भी थी। कहते हैं कि उनके घर में दिल्ली के बड़े लोगों की महफिलें जमती थी। जिसमें मदिरापान का सेवन जमकर होता था। उनके बंगले के ठीक आगे वाली सड़क जनपथ कहलाती है। इधर ही लेखक खुशवंत सिंह के पिता का भी बंगला है। इधर ही खुशवंत सिंह की शादी की पार्टी हुई थी, जिसमें जिन्ना ने शिरकत की थी।
जिन्ना के बंगले का डिजाइन बिल्कुल यूरोपीय अँदाज का है। इसके आसपास देश के चोटी के उद्योगपतियों के बंगले हैं। दरअसल इधर देश के सबसे खासमखास लोग रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications