अपनाइये मनोवैज्ञानिक टिप्स और बनाइये लाइफ कूल-कूल
लखनऊ। आने वाला पल जाने वाला है...हो सके तो इसमें जिंदगी गुजार लो पल जो ये जाने वाला है..फिल्म गोलमाल का ये गीत आज भी उतना मशहूर है जितना कल लोकप्रिय था....कारण इसमें जिंदगी का वो फलसफा है जो आज भी कारगर है...हर कोई बस .. ये ही चाहता है कि उसकी जिंदगी में चैन हो, सुख के सारे साधन हो।
जीवन में सकून की ख्वाहिश
हर किसी की दिली इच्छा होती है काश उनके पास कोई जादू की छड़ी होती है और वो अपनी लाईफ को एकदम कूल बना लेते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मनोवैज्ञानिक गिरजेश श्रीवास्तव ने नौ ऐसे ही मंत्रों का पता लगाया है, जो आपकी लाइफ में खुशियां भर देंगे... .
वो नौ मंत्र निम्नलिखित हैं..
हर पल जियें : जीं हां, दोस्तों जिंदगी का हर लम्हा जी भर के जी लीजिये। क्योंकि ना जाने कल हो ना हो। जिंदगी में आगे क्या होगा ये तो किसी को पता नहीं इसलिए बेहतर यही है भविष्य की चिंता ना करते हुए वर्तमान के हर पल को दिल से जी लीजिये फिर देखिये आपकी लाईफ कितनी हसीन हो जायेगी।
गलती भूलें, सबक नहीं: जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो दूसरों की गलतियों को इग्नोर करना सीखें। इस तरह की सोच आपको हमेशा सभी के करीब रखेगी और जितना मजबूत आपका दायरा होगा, आपकी जिंदगी की इमारत उतनी ही मजबूत होगी। हालांकि अपनी गलतियों से सीखे सबक आपको कभी नहीं भूलने हैं और हमेशा कोशिश करें कि एक बार जो गलती आपसे हो गई है, उसे आप दोहराएं नहीं।
आगे के मंत्रों के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

शॉर्टकट चलता है
जरूरी नहीं कि हमेशा लंबा रास्ता ही सही होता है। आखिर जब जीने के लिए एक ही जिंदगी मिली है, तो कुछ स्टेप्स पर शॉर्टकट क्यों न आजमाए जाएं। इससे लाइफ में कुछ रोमांच आएगा, तो काम करने के और तरीकों की जानकारी भी आपको मिलेगी।

जो होगा देखा जाएगा
हर बात पर यह न सोचें कि अब क्या होगा? याद रखें कि आपके हाथ में सिर्फ कर्म है। इसका फल क्या मिलेगा, यह आप नहीं जानते। इसलिए हर बात पर नतीजों के बारे में ही न सोचते रहें, बल्कि आगे बढ़कर थोड़ा रिस्क लें और अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए कुछ डिफरंट ट्राई करें।

टेक इट ईजी
क्या आपको हर बात एक पहाड़ लगती है? अगर हां, तो आप इस बात से भी सहमत होंगे कि इस एटिट्यूड की वजह से आप कोई भी काम आराम से रिलैक्स मूड में नहीं कर पाते होंगे और हर वक्त किसी न किसी चिंता में घुलते रहते होंगे। ऐसे में इस बात को भुलाकर चीजों को फ्री माइंड से लेना सीखें।

रात गई बात गई
हर बात को पकड़कर बैठना अच्छी आदत नहीं है। अगर आप किसी बात पर छह महीने बाद भी लड़ते हैं, तो जरा ध्यान दें कि आप खुद ही अपनी जिंदगी कम कर रहे हैं। ऐसे में छोटी-मोटी बातों को मुद्दा न बनाएं और बातों को भुलाना सीखें।

हम सब इंसान हैं
जिंदगी जीने का सबसे सही फंडा है कि सभी को बराबर लेकर चला जाए। जब आप किसी से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और सभी को एक दर्जे से देखेंगे, तमाम लोग आपसे प्यार रखेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा इससे आपको लोगों को स्वीकार करने में आसानी होगी और आप उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं रखेंगे।

पैसे का मूल्य समझें
जिंदगी में आपके साथ कोई और हो न हो, लेकिन रुपये के चक्र का आपके फेवर में घूमना जरूरी है। अगर यह नहीं घूमा, तो आपकी किस्मत भी रुक जाएगी। इसलिए इस मंत्र को याद रखें और हमेशा पैसे की अहमियत को पहचान कर चलें।

आगे की सोचो
जो बीत गया, वो बीत गया और जो आने वाला है, उसे आपको अच्छा बनाना है। 'बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय' के मंत्र के साथ जिंदगी जीने से आप बीती बातों के भंवर में नहीं फंसेंगे और जब आपका फोकस बेहतरीन भविष्य बनाने पर होगा, तो बेकार की बातों पर आपका ध्यान ही नहीं जाएगा।

बीता वक्त लौटता नहीं
कहते हैं ना कि जो वक्त को बर्बाद करता है, एक दिन वक्त उसे बर्बाद कर देता है। इसलिए वक्त की ताकत का हमेशा ध्यान रखना चाहिए और इसके सदुपयोग की कोशिश करनी चाहिए।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications