Relationship: 5 चीजें जो आपको बनाती हैं परफेक्ट पार्टनर, आज से ही कर दीजिए शुरू

नई दिल्ली। दुनिया में रिश्ते तो सारे जरूरी हैं लेकिन पार्टनर का रिश्ता सबसे बेहतरीन होता है। लेकिन क्या आपका पार्टनर आपके लिए सबसे पहले है ? क्या आप अपनी खुशी से ज्यादा उनकी खुशी का ध्यान रखते हैं ? अगर ऐसा है तो आप अपने पार्टनर के लिए बेहतरीन साथी हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आज से ही इस पर काम शुरू कर दीजिए। हम आपको ऐसे आइडिया दे रहे हैं जो आपको बेहतरीन साथी बनाने में मदद करेंगे।

बढ़कर बटाएं हाथ

बढ़कर बटाएं हाथ

आपका पार्टनर आपसे मदद के लिए जब कहे और आप तैयार रहते हैं। ये अच्छा तो है इससे आप परफेक्ट पार्टनर नहीं बनते। मदद के लिए पार्टनर के बुलाने का या इंतजार करने की जगह आप पहल करके ये काम कर सकते हैं। ये मदद सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि घर में होने वाले छोटे-छोटे कामों में भी कर सकते हैं। जैसे ही आप पार्टनर के साथ समय बिताना शुरू करते हैं तो अपने साथी को समझने भी लगते हैं। ऐसे में आप साथी के हाव-भाव से ये समझ सकते हैं कि वे कब मुश्किल में हैं और ऐसा लगे तो उन्हें महसूस कराएं कि आप उनके लिए खड़े हैं।

तोहफे जो बन जाएं याद

तोहफे जो बन जाएं याद

अपने साथी को फूल देना या फिर कोई अच्छा सा परफ्यूम गिफ्ट करना उन्हें खुश तो करता है लेकिन ये बहुत लंबे समय तक नहीं याद रहता। ये भी देना बुरा नहीं है लेकिन समय-समय पर कोई ऐसा तोहफा दें जिससे कोई याद जुड़ी हो और लंबे समय तक चल सकता है तो आपका साथी इसे जीवन भर याद रखेगा। जरूरी नहीं कि ये तोहफा बहुत महंगा ही हो। बस आप पार्टनर को समझने की कोशिश कीजिए और देखिए कि उन्हें क्या पसंद है और उनका मूड बना सकता है।

एक दूसरे को दें स्पेस
जब आप अपने पार्टनर के साथ होते हैं तो बहुत बात करते हैं। आप हमेशा उनके साथ रहना चाहते हैं और उन्हें अपने पास रखना चाहते हैं लेकिन हमेशा साथ होना ही अच्छा पार्टनर नहीं बनाता। रिश्तों में एक दूसरे को स्पेस देना या खुद के लिए भी थोड़ा मौका देना बेहद जरूरी चीज है। नए वर्क फ्रॉम होम कल्चर में पार्टनर हमेशा साथ ही होते हैं। इसलिए जरूरी है कि पार्टनर्स एक दूसरे को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट अकेले रहने का मौका दें।

लिखकर जताएं प्यार

लिखकर जताएं प्यार

प्रेम पत्र एक ऐसी चीज है जो आज के प्रेमी शायद ही समझें। लेकिन एक बात समझ लीजिए रिश्तों में गहरापन लाने के लिए यह बहुत ही प्रभावी तरीका है। आप अपने साथी के लिए कुछ लिखने की कोशिश करें। उनके बारे में सोचें और लिखकर रखें। उन्हें कोई नाम दें, उनके साथ अपने अच्छे और हंसी भरे पलों के बारे में लिखें। आपका पार्टनर जब इसे पढ़ेगा तो यकीं मानिए वह बहुत ही खास महसूस करेगा। ये आपके साथी के चेहरे पर एक मुस्कान भर देगा। एक बेहतरीन पार्टनर बनने के लिए ये सबसे आसान तरीका है।


साथी को दें समय
जब आप नए रिश्ते में होते हैं तो आपके पास पार्टनर के लिए वक्त ही वक्त होता है। असली चुनौती तब शुरू होती है जब वक्त बीतता है और आप दोनों एक दिनचर्या में बस जाते हैं। आप एक-दूसरे को कैजुअली लेना शुरू कर देते हैं और यही वजह होती है रिश्तों में तनाव को पैदा करने की। इसलिए अपने पार्टनर को हमेशा समय दें। ठीक उसी तरह से आपकी नजर उन पर हो जैसे पहली बार में थी। अगर ऐसा करते हैं तो आप परफेक्ट साथी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+