अश्लील फिल्में देखना भी एक बीमारी है, जानिए कैसे?
नयी दिल्ली। आधुनिक समाज में जहां संबंधों में बिखराव आ रहा है तो वहीं लोगों में इंटरनेट की लत लगती जा रही है। जहां हर वक्त हर तरह की चीजें आसानी से ढ़ूढ़ने से मिल जाती है। ऐसे में संबंधों में आए बिखराव का नतीजा होता है कि लोगों को अश्लील फिल्में देखने की लत लग जाती है। ऐसे में जरुरी है कि आपको खुद को उन गंदी लतों से बचाएं। दरअसल ये लत आपके शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-सात आपके संबंधों को भी खराब करती हैं।
हम आपको ऐसे कुछ वजहों के बारे में अवगत करवाते हैं जिसे जानके के बाद हमारा दावा है कि आप अश्लील फिल्मों को देखने से खुद को रोक लेंगे। हलांकि ऐसा करना सिर्फ आपको मनोस्थिति पर निर्भर करता है, लेकिन अश्लील फिल्में देखने से होने वाले नुकसान के बारे में जानना भी बेहद जरुरी है। देखें क्या है अश्लील फिल्में देखने से नुकसान

आपके खुशियों को लगाती है ग्रहण
भले ही आज के समाज में पोर्न देखना एक एक्टिविटी बन गई हो, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करके आप खुद अपनी खुशियों पर ग्रहण लगाते हैं।

दिमागी तौर पर होते है कमजोर
जिस तरह से लोगों में सिगरेट-शराब की लत होती है उसी तरह से लोगों में पोर्न देखने की लत लग जाती है। ऐसा करने से उनके दिमाग में डोपमीन नाक का कैमिकल भर जाता है, जो बार-बार पोर्न देखने से रिस्पांस करना बंद कर देता है।

पति-पत्नी के संबंधों को बिगाड़ती है ये फिल्में
मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि अश्लील फिल्में देखने से आपके वैवाहिक संबंधों में खलल पड़ती है। आपका रिश्ता अपने पार्टनर के साथ कमजोर होता जाता है।

अकेला रह जाता है इंसान
चूंकि लोग अश्लील फिल्में एकांत में जाकर देखते हैं, ऐसे में इस तरह की फिल्में देखने वाले लोगों में शर्मिंदा, अकेलापन और असुरक्षा की भावना बढ़ जाती है। लोगों में तनाव और बेचैनी की समस्या पैदा हो जाती है।

हिंसा को बढ़ावा देती है ये फिल्में
अक्सर देखा गया है कि अश्लील फिल्में देखे वाले महिला अपराध को बढ़ावा देते हैं। उनमें महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना खत्म हो जाती है और गाली-गलौज, बलात्कार और मारपीट की भावना पैदा हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications