Beauty Tips: चेहरे के काले धब्बों को दूर करेंगे ये 5 रामबाण उपाय
नई दिल्ली। खूबसूरत और चमकता चेहरा आपके अंदर आत्मविश्वास भरता है लेकिन जब इसी चेहरे पर काले धब्बे और दाग उभरने लगते हैं तो ये आत्मविश्वास कमजोर भी पड़ता है। आप इसे क्रीम या किसी अन्य चीज से छिपाने की कोशिश करते हैं लेकिन उसके बाद भी कई बार यह नजर आता है। तो समझ जाइए कि यह आपकी त्वचा को बेहतर ढंग से समझने और अपने काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए स्थायी समाधान पाने का समय आ गया है। ये काले दाग कई वजह से हो सकते हैं। वे त्वचा की सूजन या मुँहासे के बाद भी हो सकते हैं। तो आइए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताते हैं जो इन धब्बों को हटाकर आपको बेदाग त्वचा पाने में मदद करेंगे।

1. हल्दी, दही और बेसन फेस पैक
कौन सा ऐसा भारतीय घर होगा जहां पर हल्दी का इस्तेमाल न होता हो। बस दो चम्मच हल्दी को दही और बेसन के साथ मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे त्वचा पर लगाएं, 20 मिनट तक प्रतीक्षा करें और फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें। ये आपके चेहरे पर ग्लो लाएगा।
2. लाल दाल फेस पैक
मसूर दाल या लाल मसूर फेस मास्क काफी इस्तेमाल किया जाने वाले उपचार है। यह त्वचा पर होने वाले झाईं और धब्बों को हटाने में मदद करता है। 50 ग्राम मसूर दाल को पीसकर इसका अच्छा सा पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे पर तब तक लगाएं और तब तक रहने दें जब तक यह सूख न जाए। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

3. बादाम तेल फेस मॉइस्चराइज़र
मीठे बादाम का तेल आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं। यह हाइपरपिग्मेंटेशन और स्किन टोन को ठीक करने में मदद करता है। आप इसे अपनी रात की दिनचर्या में मेकअप रिमूवर या मॉइस्चराइज़र के रूप में शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह त्वचा के अवरोध को रोकने में मदद करता है।
4. छाछ है काम की चीज
छाछ हम सब पीते ही रहते हैं लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत काम की चीज है। खास तौर पर काले धब्बे के इलाज के लिए। थोड़ा सा कॉटन लेकर उसकी मदद से छाछ को काले धब्बे वाले स्थान पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और उसके बाद चेहरे को धोकर साफ कर लें।

5. केसर और हल्दी फेस पैक
केसर आपकी त्वजा से कालापान और काले धब्बे को कम करने के लिए एक शानदार प्राकृतिक पदार्थ है। केसर की थोड़ी सी मात्रा को पानी में भिगो दें। पेस्ट तैयार करने के लिए इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। चेहरे पर झाईं और काले धब्बों को कम करने के लिए इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। कुछ दिनों में आपको अंतर महसूस होने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications