आधे घंटे की वॉक बचा सकती है आपके डेढ़ लाख रुपए
नई दिल्ली। दौड़ती-भागती जिंदगी में आपको आज ऐसे लोग बहुतायत में मिल जायेंगे जो कि फिट रहने के लिए जिम में पानी के तरह के पैसे बहा रहे हैं या अपनी बीमारियों के कारण लाखों रूपये दवाओं में खर्च कर रहे हैं।
लेकिन अगर इंसान थोड़ी सी सावधानी बरतें तो उसके लाखों रूपये बच सकते हैं, अब आप कहेंगे कि कैसे तो सुनिये आज से आप मात्र आधा घंटा अपनी वॉक को दे दीजिये, फिर देखिये कमाल, आपके पैसे भी बचेंगे और आपकी सेहत भी चकाचक हो जायेगी।
अमेरिका के जनरल में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार अगर महिलाएं और पुरूष दोनों ही अपने जीवन के आधे घंटे वॉक को दें तो उनकी बीमारियों का खर्चा कम हो जायेगा। अगर वो हफ्ते में मात्र पांच दिन भी ऐसा करेंगे तो उनके डेढ़ लाख तक रूपये बच सकते हैं । शोध में 26,239 महिला-पुरूषों पर लगातार स्टडी की गई तब जाकर ये नतीजा सामने आया है।
क्या कहता है शोध?
- अगर इंसान रोज आधे घंटे की वॉक करता है तो उसके हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।
- उसका कॉलेस्ट्रोल और ब्लड शूगर दोनों नियंत्रित रहता है।
- उसके जोड़ों में भी मजबूती आती है।
- शारीरिक मेटाबोलिज्म की गति तीव्र होती है और वजन कम होता है।
- वॉक इंसान के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
- मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही यह मसल्स इंज्युरी के खतरे को भी कम करता है।
कैसे करें वॉक..
- पहले वॉक धीरे-धीरे शुरू करें।
- अच्छे और मजबूत जूते पहनें।
- वॉक शुरू करने के पहले खूब पानी पिएं।
- वॉक खत्म होने पर 5 से 7 मिनट तक धीरे-धीरे चलें।
- या तो आप मार्निंग वॉक करें या फिर डिनर करने के बाद।













Click it and Unblock the Notifications