'शहज़ादे' राहुल गांधी से 25 महत्‍वपूर्ण सवाल

अहमदाबाद। कांग्रेस उपध्‍यक्ष राहुल गांधी आज नरेंद्र मोदी के गढ़ यानी गुजरात के दौरे पर हैं। यहां आते ही वो सीधे साबरमती आश्रम पहुंचे, जहां उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुताबिक वो अब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और लोकसभा चुनाव 2014 की रणनीति तय करेंगे। ऐसे में देश की जनता ने राहुल गांधी से सवालों की बौछार कर दी। जिनमें से कुछ चुनिंदा सवाल हम यहां आपके साथ साझा करेंगे।

उससे पहले हम बात करेंगे राहुल गांधी की पर्सनालिटी में हो रहे परिवर्तन की। जिस तरह दा‍गी सांसद-विधायकों को बचाने वाले अध्‍यादेश पर राहुल ने अपना गुस्‍सा जाहिर किया, उससे साफ है कि राहुल आने वाली चुनौतियों को अच्‍छी तरह समझ रहे हैं और उन्‍हें पता है कि अगर पीएम की रेस में तेजी से दौड़ रहे नरेंद्र मोदी को हलके में ले लिया, तो आगे चलकर घाटा हो सकता है।

राहुल चाहे गुजरात जायें या उत्‍तर प्रदेश या फिर दिल्‍ली। समाज का एक वर्ग अभी से यह मान चुका है कि लोकसभा चुनावों में राहुल ही मोदी को टक्‍कर देंगे। हालांकि कांग्रेस के अंदर के समीकरण अभी इस पर अपनी मुहर लगाते नजर नहीं आ रहे हैं। खैर चुनाव में क्‍या होगा, यह बात समय का फेर है, फिलहाल हम बात करते हैं राहुल गांधी के लिये उन सवालों की, जो आम जनता ने उनसे पूछे हैं। स्‍लाइडर में सभी सवाल फेसबुक के माध्‍यम से वनइंडिया के फैनपूज पर पूछे गये हैं।

सवाल नंबर 1

सवाल नंबर 1

शाहनजर यासीन- भ्रष्‍टाचार के लिये जनलोकपाल बिल कानून क्‍यों पारित नहीं किया अब तक। जबकि अन्‍ना जी के आंदोलन के वक्‍त उनकी सभी शर्तें आप ही ने मानी थीं। आपकी सरकार वादे से मुकर क्‍यों गई?

सवाल नंबर 2

सवाल नंबर 2

अजय उपाध्‍याय- क्‍या आपकी पार्टी में एक भी काबिल नेता नहीं है, जिसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री बनाया जा सके? अगर आप मनमोहन सिंह का नाम लेते हैं, तो माफ कीजियेगा वो एक अर्थशास्‍त्री के रूप में बहुत काबिल हैं, लेकिन बतौर पीएम वह कमजोर हैं।

सवाल नंबर 3

सवाल नंबर 3

सूरज सिंह- देश आजाद हुए 66 साल हो गये, जिसमें एनडीए के 6 और यूपीए ने 60 साल राज किया। फिर भी देश गरीब, बीमार, बेरोजगार, अस्‍वस्‍थ्‍य क्‍यों है?

सवाल नंबर 4

सवाल नंबर 4

बिरेंद्र कुमार- राहुल जी आप पर जो बलात्‍कार का आरोप लगा था उसका क्‍या हुआ?

सवाल नंबर 5

सवाल नंबर 5

पप्‍पू राठौड़- गांधी जी की बात कब मानेंगे आप, उन्‍होंने कहा था आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना?

सवाल नंबर 6

सवाल नंबर 6

संदीप संघल- पिछले दिनों जो हजारों करोड़ों के घोटाले हुए, वो पैसा क्‍या आप देश को वापस दिला सकते हैं? अगर हां तो कब तक?

सवाल नंबर 7

सवाल नंबर 7

संदीप संघल- आतंकवादियों और सेना में कौन अच्‍छा है, अगर सेना तो उनकी पेंशन बंद करके आतंकियों के परिवारों की पेंशन क्‍यों?

सवाल नंबर 8

सवाल नंबर 8

राहित मिश्रा- मुसलमानों को आप इतनी अहमियत क्‍यों देते हैं, जबकि हिन्‍दुओं के हमेशा खिलाफ रहते हैं। क्‍या आपकी सरकार सिर्फ मुस्लिमों के दम पर चलती है?

सवाल नंबर 9

सवाल नंबर 9

विवेक शर्मा- आपकी मां सोनिया गांधी और बहनोई रॉबट वाड्रा के पास इतनी दौलत है। यह दौलत कैसे कमायी क्‍या आप इसका हिसाब दे सकते हैं?

सवाल नंबर 10

सवाल नंबर 10

ईश्‍वर आशीष- जब दागियों को बचाने के लिए अध्‍यादेश लाया जा रहा था, तब आपको जानकारी नहीं थी क्‍या, बाद में हीरो बनके आये और अगर नही तो आपको पाटी्र को लीड करने का कोई हक नहीं है।

सवाल नंबर 11

सवाल नंबर 11

पंकज शॉ- आप कौन हैा? किस आधार पर आप कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष बने और आपने ऐसा क्‍या किया है, जो हम आपको पीएम प्रत्‍याशी चुनें?

सवाल नंबर 12

सवाल नंबर 12

अंकुर शर्मा- आप अपनी एक क्वालिटी बतायें जिसकी वजह से आपको पीएम बना दिया जाये? आप हमेशा बे सिर-पैर की बातें क्यों करते हैं, राहुल गांधी?

सवाल नंबर 13

सवाल नंबर 13

दत्तू चिलाल- क्या आप सोचते हैं कि भारत प्रगतिशील है..आजादी के 66 साल के बाद भी भारत पूरी तरह से विदेशी कारोबार पर निर्भर है क्यों?

सवाल नंबर 14

सवाल नंबर 14

अंजली मेहता- राहुल जी आप उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अलिखेश यादव को अपने से कम आंकते हैं या अपने से ज्‍यादा?

सवाल नंबर 15

सवाल नंबर 15

मदनलाल शर्मा-आप में प्रतिभा है,फिर इतने दिनो तक राजनैतिक ज्वलंत मुद्दो पर प्रतिक्रिया में देरी से विपक्षी मौका हड़प ले जाते रहे हैं। आप एक बेहतर प्रधानमंत्री होते यदि मनमोहन जी का स्थान और पद दागी अध्यादेश पर आप अपने स्टेंड पर ओर अधिक जोर देते, आधे क्रेडिट से आपके शुभचिन्तकों ने आपका परिहास और प्रधानमंत्री पद की गरिमा ध्वस्त करने का प्रयास किया है जबकि पब्लिक आपको क्रेडिट दे रही थी।

सवाल नंबर 16

सवाल नंबर 16

शहनवाज यासीन- भ्रष्ट्राचार के लिए जनलोकपाल कानून क्यों पारित नहीं किया। जबकि अन्ना जी के आंदोलन के वक्त उनकी सभी शर्ते मान ली गयी थीं। बाद में सरकार अपने वादे से क्यो मुकर गयी?

सवाल नंबर 17

सवाल नंबर 17

मनोज कुमार सिंह- यह भाई साहब हिंदुस्तान का पीछा कब छोड़ेंगे?

सवाल नंबर 18

सवाल नंबर 18

राघव पवार एवं जाहिर अहमद- रोजगार के लिए सरकार ने क्या कदम उठाया है? भारत में यंग मैन जॉब क्यों नहीं मिल पा रही है?

सवाल नंबर 19

सवाल नंबर 19

मुकेश शर्मा- रोजगार देना चाहिए या सिर्फ चार रोटी?

सवाल नंबर 20

सवाल नंबर 20

रेहाव फिजा- भाई कभी तो किसी न्यूज चैनल पर डिबेट में आ जा.. क्यों डर रहा है इतना..जनता के सवालों का जवाब दे .. गांधी के मार्ग पर चल...या मोदी जो को फॉलो कर... शायद इससे देश का कुछ कल्याण हो जाये..प्लीज...यूं बांह चढ़ाने से कुछ नहीं होने वाला...ना इस देश का और ना आपके?

सवाल नंबर 21

सवाल नंबर 21

सीआर जाट माहिया- राहुल गांधी क्‍या आपने कभी मनमोहन सिंह के पैर छुए हैं? अगर हां तो उसका फोटो सार्वजनिक करके दिखाइये।

सवाल नंबर 22

सवाल नंबर 22

योगेश मालवीय- क्‍या देश का प्रधानमंत्री आपका और आपके परिवार का वाकई में गुलाम है?

सवाल नंबर 23

सवाल नंबर 23

कुशल सिंह- हम बीमार होते हैं, तो यहीं सरकारी अस्‍पताल में जाते हैं। आप या आपके परिवार का कोई सदस्‍य बीमार होता है, तो इलाज विदेश क्‍यों जाता है, क्‍या देश में काबिल डॉक्‍टरों की कमी है?

सवाल नंबर 24

सवाल नंबर 24

रजीब मंडल- राहुल गांधी आप शादी कब करेंगे?

सवाल नंबर 25

सवाल नंबर 25

अजय मोहन- राहुल गांधी आपकी पार्टी में कौन सा ऐसा नेता है, जो नरेंद्र मोदी को टक्‍कर दे सकता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+