ऐसे सवाल जिन पर झल्ला जाते हैं हमारे नेता
बैंगलोर। हमारे भारत के राजनेता अलग अलग माहौल से राजनीति में आए हैं और सबका अपना एक अंदाज है। कुछ तो ऐसे हैं, जिनके पास हर बात के कई जवाब देते हैं, जबकि कुछ बिल्कुल भी नहीं बोलते हैं।
यहां पर हमने ऐसे चौदह सवाल रखे हैं जिन पर हमारे नेता अक्सर असहज हो जाते हैं। जैसे नीतीश कुमार, मुलायम सिंह यादव और मायावती से जब प्रधानमंत्री बनने के बारे में पूछा जाता है तो वह कुछ भी साफ सुथरा जवाब नहीं देते हैं, बल्कि बगले झांकने लगते हैं।
इन सवालों में वह ही बातें ध्यान रखी गयी है जो कि वर्तमान घटनाक्रम पर आधारित हैं।
देखें क्या हैं वो सवाल-

जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री
सवाल- नीतीश कुमार से जब भी यह पूछा जाता है कि आप प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो वह बगलें झांकने लगते हैं।
जवाब- नो, अरे, बाद में बात करेंगे।

सपा नेता
सवाल- क्या अखिलेश यादव एक मुख्यमंत्री के रूप में फेल हो गये हैं?
जवाब- यार मुझसे 'सांप्रदायिक' नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ पूछो तो मैं बयान दूंगा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष
सवाल- क्या आप प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं?
जवाब- ओ गॉड, ये लोग हमेशा मेरे पीछे पड़े रहते हैं, अरे मेरे दादा और नानी आप कहां हो........

प्रधानमंत्री, भारत
सवाल- आप इतना कम क्यों बोलते हैं?
जवाब- मनमोहन सिंह- हम्मम........।

मुलायम के मुखर विरोधी
सवाल-आप थोड़ा कम क्यों नहीं बोलते हैं?
जवाब- मैं मुलायम सिंह को एक्सपोज कर दूंगा। मैं जानता हूं कि उन्होने अभी तक क्या किया है। मैं अपनी बातों के लिए माफी भी नहीं मांगूंगा। (इंटरव्यूअर भाग जाता है।)

वरिष्ठ भाजपा नेता
सवाल- 'आप प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सके?
जवाब- हा हा, ही ही...( मैं सोंचता हूं कि काश मैं भारत का प्रधानमंत्री बन सकता।)

मुख्यमंत्री, बिहार
सवाल- क्या आप सीपीएम के साथ, तीसरे मोर्चे में रहना पसंद करेंगी?
ममता का जवाब- अरे तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गयी, ये सवाल मुझसे पूछने की। भाग जाओ यहां से। ये सीपीएम का मेरे खिलाफ षडयंत्र है।

सीपीएम, महासचिव
सवाल- हमारे देश में क्रांति कब आएगी?
जवाब- अरे.. पहले मुझे अपने पैरों पर खड़ा तो हो जाने दो।

यूपीए अध्यक्ष
सवाल- आप इंडियन मेडिकल साइंस से संतुष्ट क्यों नहीं है?
जवाब- हम्म। मुझे लगता है कि इटली मेरे रहने के लिए सबसे अच्छा स्थान है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, प्रमुख
सवाल- आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कब बनेंगे
जवाब- पता नहीं, ऐसा कब होगा, लेकिन मैं किसी बिहारी का महाराष्ट्र नहीं आने देना चाहता।

राजद अध्यक्ष
सवाल- आप जेल से वापस कब आएंगे, आपकी गायें इंतजार कर रही हैं?
जवाब- पहले खाना, फिर घर जाना। मुझे डिस्टर्ब मत करो। मेरे पास बहुत सारा चारा है। यह समय जेल का चावल खाने का है।

कांग्रेस महासचिव
सवाल- आप मोदी के खिलाफ अब क्या बोलने की सोंच रहे हैं
जवाब- अरे.. मुझे सोंचने दो। मेरा ट्विटर अकाउंट क्रैश कर गया है। लगता है ये भी प्रो- भाजपा हो गया है।

बहुजन समाज पार्टी, प्रमुख
सवाल- क्या आप खुद को दलितों की क्वीन एलिजाबेथ समझती हैं
जवाब- बिल्कुल सही कहा, मैं आपको अगले लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दूंगी। सतीश कहां हो?

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
सवाल- अगर आप प्रधानमंत्री बने तो क्या कश्मरी से आर्टिकल 370 हटा देंगे
जवाब- हां...... सोचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications