जानें इन 10 देशों में कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

नयी दिल्ली। वैलेंटाइन डे प्यार का दिन है, प्यार करने वालों का दिन है। मोहब्बत के इजहार का दिन है, लेकिन भारत में हर साल इस दिन को मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। भले ही भारत में इस प्यार का दिन मनाने पर पूरी आजादी ना हो, लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे है जहां इस त्योहार को मनाने के लिए तैयारियां काफी पहले से शुरू हो जाती हैं। अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे सेलीब्रेट करने के अपने अलग तरीके और अपनी अलग-अलग परंपराएं हैं। जानें कैसे इन 10 देशों में वैलेंटाइन डे म नाने का अलग-अलग रिवाज है...

जानिए 'वैलेनटाइन डे' से जुड़ी कुछ रोचक बातें..

इटली

इटली

इटली में वैलेंटाइन डे स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग बगीचों में इकट्ठा होते हैं और संगीत का आनंद उठाते हैं। कुंवारी लड़कियों सुबह ही उठ जाती है। यहां परपंरा है कि सुबह सुबह जो पुरुष महिला को दिखा, संभवतः वो ही महिला का होने वाला पति होगा।

डेनमार्क

डेनमार्क

1990 से डेनमार्क में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे पर यहां पुरुष महिलाओं को एनोनिमस कार्ड भेजते हैं, जिसे जोकिंग लेटरक कहा जाता है। जिसे महिलाओं को उनके नाम का अंदाजा लगाना होता है। जो महिला भेजने वाले का नाम पहचान जाती है उसे बाद में ईस्टर एग दिया जाता है।

फ्रांस

फ्रांस

फ्रांस को दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह है। यहां वैलेंटाइन डे पर एक परंपरा है, जिसमें लड़के-लड़की को जोड़़ा बनाया जाता है। अगर पुरुष को महिला पसंद नहीं तो वह उसे छोड़कर दूसरी महिला को पसंद कर सकता है और जिस महिला को उसका साथी नहीं मिलता वो बॉनफायर पर उन पुरुषों के फोटो जलाती है।

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया में हर महीने की 14 तारीख को प्यार के दिन के तौर पर सेलीब्रेट किया जाता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट्स और तोहफे देती हैं और अगले महीने 14 मार्च यानी 'व्हाइट डे' पर पुरुष महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट देते हैं।

वेल्स

वेल्स

यहां के लोग 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे मनाते है। इस मौके पर एक दूसरे को लकड़ी के चम्मच तोहफे में देते हैं इन्हें 'लव स्पून्स' कहते हैं। खास बात ये होती है कि चम्मच के डिजाइन में कोई न कोई संदेश छिपा होता है।

फिलिपीन्स

फिलिपीन्स

फिलिपीन्स में भी वैलेंटाइन डे बाकी देशों की तरह ही मनाया जाता है। यहां हजारों जोड़े इसी दिन को अपना वैडिंग डे मनाने लगे हैं। यहां इस दिन लोग मॉल या दूसरे सार्वजिनक स्थानों पर एकत्रित होकर सामूहिक विवाह करते हैं।

इग्लैंड

इग्लैंड

वैलेंटाइन डे के मौके पर इंग्लैंड में महिलाएं अपने तकिए पर पांच बे लीफ या तेज पत्ते रखती हैं। ऐसा इसलिए ताकि जिससे उनका होने वाला पति सपने में आए।

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका

वैलेंटाइन डे के दिन महिलाएं अपने प्रेमी का नाम अपनी आस्तीन पर टांक लेती हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े दिल को बाजुओं में बांधते हैं।

ब्राजील

ब्राजील

ब्राजील में फूल, चॉकलेट्स, कार्ड और तोहफों के साथ मनाया जाता है। यहां 12 जून को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां के लोग इस दिन को सेंट एंथोनी डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन कंवारी लड़कियां मनचाहा पति पाने के अनुष्ठान क रती है।

जापान

जापान

जापान में वैलेंटाइन डे सिर्फ पुरुष मनाते है। इस दिन महिलाएं अपने पिता, भाई, पति, दोस्त और प्रेमी को आभार प्रकट करने के लिए चॉकलेट्स देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+