फतेहपुरः शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दो बार कर चुका है अपहरण की कोशिश

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र की अपहरण पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें की थाना क्षेत्र में एक साल पहले नाबालिग स्कूली छात्रा का स्कूल जाते समय गांव के ही अनुराग नामक युवक ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

uttar pradesh fatehpur minor girl demnad security for her family

अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आये आरोपी युवक ने पीड़िता का एक बार फिर से अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वह असफल रहा तो पीड़िता सहित पूरे परिवार को तेज़ाब डालकर जान से मारने की धमकी देते हुआ फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता का पूरा परिवार गाँव छोड़कर चला गया है और धमकी से भयभीत छात्रा ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है।

इसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ स्थानीय थाने पहुंची, जहां पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी से भयभीत परिजन एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं डिप्टी एसपी कपिलदेव मिश्रा ने बताया की इस मामले में पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः अहमदाबाद: 3 बच्चों के बाप ने नाबालिग किशोरी से किया था रेप, अदालत ने दी 10 साल जेल की सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+