योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका पर कसा तंज, बोले-'कांग्रेस की शहजादी' सिखा रही हैं बच्चों को गाली

Fatehpur News, फतेहपुर। भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तंस कसा है। उन्होंने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा, 'कांग्रेस की शहजादी बच्चों को गाली सिखाने का काम रही हैं। जब बच्चों को संस्कार सिखाए जाने चाहिये तब उनको गाली सिखाई जा रही है, यह काम कांग्रेस के वास्तविक चरित्र को उजागर करता है'।

भाजपा की योजनाओं की दी जानकारी

भाजपा की योजनाओं की दी जानकारी

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संचालित की गई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबों और किसानों के लिए योजनाएं चलाकर उन्हें लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार और मोदी का ही असर है जो अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषत किया गया है। उन्होंने कहा कि ओसामा की तरह अजहर मसूद की उलटी गिनती भी शुरू होगी।

प्रियंका पर कसा तंज

प्रियंका पर कसा तंज

जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कल मैं सुन रहा था कि कांग्रेस की शहजादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा, जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाए जाते हैं, उस उम्र के बच्चों के मन में वो जहर घोल रही हैं, बच्चों को गाली सिखा रही हैं। कांग्रेस की शहजादी का बच्चों को गाली सिखाना कांग्रेस की वास्तविकता का उजागर करता है, यही कांग्रेस के संस्कार हैं।

क्या था मामला

क्या था मामला

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बच्चों द्वारा नारे लगाने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग द्वारा प्रियंका को नोटिस जारी किया गया है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें नोटिस मिली है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, 'बच्चे अपने आप खेल रहे थे। मैंने कुछ बच्चों को इकट्ठा देखा तो मैं रुक गई, वो नारे लगाने लगे लेकिन जब उन्होंने गलत भाषा बोली तो मैंने उन्हें टोका और ऐसा करने से रोककर फिर प्रचार के लिए निकल गई। गांधी ने कहा कि मैं एक मां हूं मैंने दो बच्चों की परवरिश की है, मैं कैसे किसी बच्चे को गाली देने को कह सकती हूं।

ये भी पढ़ें:- फतेहपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+