फतेहपुर में दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, दुल्हन की मां बोली- हम इस शादी से राजी है

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। यहां दो सहेलियों ने एक मंदिर में आपस में शादी रचा ली और शादी के बाद अपनी सुरक्षा के लिए वो पुलिस स्टेशन पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने दोनों को बालिग होने के कारण और समलैंगिकता कानून के आधार पर एक साथ रहने की इजाजत दी।

Recommended Video

    फतेहपुर में दो सहेलियों ने आपसे में रचाई शादी, दुल्हन की मां बोली- हम इस शादी से राजी है
    Two friends got married in Fatehpur district

    मिली जानकारी के मुताबिक, मामला फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक मोहल्ले में रहने वाली युवती (20) कोचिंग करने 2 साल पहले कानपुर गई थी। वह पार्ट टाइम में कानपुर के एक मॉल में नौकरी करने लगी। उसी माल में ही काम करने वाली कानपुर की युवती (21) के साथ में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि शादी का मन बना लिया। दोनों तीन माह पहले घरवालों को बगैर बताए घूमने चली गई थीं। लौटने पर परिवार के लोगों ने दोनों को अलग कर दिया।

    फतेहपुर शहर की रहने वाली युवती 10 दिन पहले अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने कानपुर की युवती के घरवालों संपर्क किया तो पता लगा कि वह भी उसी 10 दिन से गायब है। दोनों शनिवार को फतेहपुर आ गईं। घरवालों से अलग कमरा लेकर रहने लगीं। परिजनों के विरोध पर दोनों रविवार को कोतवाली पहुंचीं। उन दोनों ने बताया कि घर से चले जाने के बाद उन्नाव के एक मंदिर में शादी रचाई है। वह अब घर वालों से अलग एक साथ रहना चाहती हैं।

    दोनों परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंचे और दोनों को साथ रखने की इच्छा जाहिर की। लेकिन वह दोनों तैयार नहीं हुईं। फतेहपुर की युवती पत्नी की तरह सलवार-कुर्ता में थी। कानपुर की युवती पति की तरह पैंट-शर्ट में थी। वह एक दूसरे को पति पत्नी मानते हैं। एसएसआई कैलाश नाथ ने बताया ने कहा कि दोनों बालिग हैं और वह घर वालों से अलग भी रहना चाहती हैं। परिवारों की रजामंदी पर दोनों को एक साथ रहने के लिए अलग भेज दिया गया है। वहीं दूल्हा बनी पूनम की मां ने बताया की हम दोनों को घर ले जाना चाहते हैं, हम इस शादी से राजी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+