तंत्र-मंत्र के लिए तांत्रिक ने बच्ची का श्रृंगार किया, फिर काट दिए हाथ-पैर

Fatehpur news, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस ने बीते दिनों बच्ची की निर्मम हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी गांव के तांत्रिक और उसके चेले को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार करते जेल भेज दिया। बता दें, तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए तांत्रिक और उसके चेले ने मिलकर 2 साल की बच्ची का अपहरण किया। इसके बाद श्रृंगार कर उसका एक हाथ और एक पैर काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी तांत्रिक व उसके चेले ने तंत्र विद्या के लिए बच्ची का अपहरण कर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

क्षत-विक्षत मिला था बच्ची का शव

क्षत-विक्षत मिला था बच्ची का शव

कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी मुकेश कुशवाहा की 2 वर्षीय पुत्री कंचन देवी अपनी साढ़े चार वर्ष की बड़ी बहन अंकिता के साथ 21 मार्च को शाम करीब 4 बजे होली में फाग देखने गई थी। बहन अंकिता देवी वापस घर आ गई थी, लेकिन कंचन वापस घर नहीं आई। परेशान परिजनों द्वारा रात-दिन खोज की गई, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। पांचवें दिन कंचन का क्षत-विक्षत शव खजुहा कस्बे में सैमसी मोड़ के पास मुगल मार्ग किनारे एक पानी भरे नाले के पास झाड़ में मिला। बच्ची का एक हाथ और एक पैर काट दिया गया था। परिजनों के मुताबिक, लड़की का श्रृंगार भी किया गया था। इसी से लोगों का अंदाजा लगने लगा था कि किसी तांत्रिक ने तंत्र विद्या सिद्ध करने के लिए बच्ची की हत्या की होगी।

फरार होने से पहले धरा गया तांत्रिक और उसका चेला

फरार होने से पहले धरा गया तांत्रिक और उसका चेला

शव मिलने के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई थी ग्रामीणों द्वारा पूछताछ के बाद तांत्रिक और उसके चेले पर आशंका जाहिर हुई। इसी के चलते पुलिस ने तांत्रिक हेमराज पुत्र गुलाब निवासी सैमसी और उसके चेले शिव प्रकाश उर्फ ननकू पुत्र मन्नीलाल निवासी सेलावन को कोतवाली क्षेत्र के खजुहा बकेवर मार्ग में सदान बदाम का पुरवा उस समय गिरफ्तार कर लिया जब दोनों फरार होने की फिराक में थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर पुलिस के सामने दोनों ने तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने की बात स्वीकार किया पुलिस ने निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया।

तांत्रिक काफी दिनों से चला रहा था अपनी दुकान

तांत्रिक काफी दिनों से चला रहा था अपनी दुकान

बता दें, तंत्र-मंत्र विद्या के द्वारा लोगों को बेवकूफ बनाकर ठग विद्या करने वाला तथाकथित तांत्रिक हेमराज काफी दिनों से अपना धंधा चला रहा था। चर्चा है कि गांव और आसपास के तमाम लोग उसके जाल में आकर तंत्र मंत्र की विद्या करवाते थे। चर्चा यह भी है कि उसने एक दो बार और भी इस तरह की हरकत कर बच्चों का अपहरण कर तंत्र मंत्र विद्या करने की कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों को जानकारी होने पर उसे बच्चे को छोड़ना पड़ा था। बताते हैं कि तांत्रिक ने शादी नहीं की थी, बल्कि गांव की एक शादीशुदा चार बच्चों की महिला को अपने घर में रख लिया था, जिनमें एक लड़का और एक लड़की की शादी भी कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+