शॉर्ट हुआ अटेंडेंस तो कॉलेज से लौटकर छात्र ने दी जान, प्रिंसिपल पर रुपए मांगने का आरोप
Fatehpur news, फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में एक छात्र ने प्रिंसिपल की प्रताड़ना से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। छात्र का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

क्या है पूरा मामला
छात्र रवि फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के शिवबली सिंह ग्रुप ऑफ एजुकेशनल एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ता था। आरोप है कि अटेंडेंस के नाम पर इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल छात्र से 20 रुपए की मांग कर रहे थे। छात्र ये रकम नहीं दे पा रहा था और कई दिनों से परेशान था। आखिर में उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
तबीयत खराब होने की वजह से नहीं गया था स्कूल
मृतक छात्र के परिजनों ने बताया कि रवि की दिसंबर में तबीयत खराब हो गई थी, जिस वजह से वह स्कूल नहीं जा पाया था। तबीयत सही होने पर जब वह स्कूल पहुंचा तो उससे 20 हजार रुपए की मांग की जाने लगी। उससे कहा गया कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो उसे एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा। प्रिंसिपल की धमकी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में डीएम आंजनेय कुमार ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications