Fatehpur Gangrape: तमंचे के बल पर दलित युवती के साथ दुष्कर्म, अगवा कर जंगल में ले गए थे दरिंदे
यूपी के फतेहपुर जिले में दलित युवती के साथ तमंचे के बल पर रेप की घटना को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित दलित युवती को जबरन घसीट कर जंगल में ले गए और दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने पूरी आपबीती घरवालों को बताई, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाई की मांग की है।
जंगल में ले जाकर बारी बारी से रेप
बता दें कि फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय दलित युवती बाथरूम के लिए घर से बाहर निकली थी। पीड़ित युवती द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार वहां पहले से घात लगाए आजम और उसके एक साथी ने उसे तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और खेतों में लेजाकर बारी बारी से उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती रोते बिलखते घर पहुंची और पूरी आपबीती घरवालों को बताई।

आरोपी आजम गिरफ्तार
जिसके बाद थाने पहुंचे परिजनों ने घटना की लिखित शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाई की मांग की है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थलीय निरीक्षण करते हुए आगे की कार्यवाई में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आजम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले की जांच खागा डीएसपी को दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications