9 महीने पहले रेप का शिकार हुई किशोरी ने थाने के चक्कर लगाते-लगाते दी जान
फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में 9 माह पूर्व रेप का शिकार हुई एक बेटी इंसाफ मांगती रही लेकिन पुलिस ने रहम नहीं दिखाया और न ही उस बेटी को इंसाफ दिलाया। लोगों की उलाहना से आजिज आकर नाबालिग किशोरी ने अपनी जान दे दी। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी जिसका आरोप तीन युवकों साबिर, ताहिर और बुदुल पर था।

थाने में नहीं हुई सुनवाई
पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार को दी और मां के साथ थाने पहुंची। प्रकरण की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने रेप का नहीं, छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। पीड़िता के परिवार द्वारा बार-बार थाने के चक्कर लगाए जाने के साथ ही इंसाफ की गुहार लगाई जाती रही। पीड़िता को बार-बार थाने का चक्कर लगाती रही। परिजनों के मुताबिक, 12 जुलाई को किशोरी के साथ एक बार फिर से छेड़छाड़ हुई। इंसाफ की आस में एक बार फिर थाने पहुंची युवती की कोई सुनवाई नहीं हुई।

मामले को रफा-दफा करना चाहती थी पुलिस: मां
इससे क्षुब्ध किशोरी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती ने जिस समय आग लगाई, परिवार के लोग खेतों में काम पर गये हुए थे। पुलिस द्वारा घटना पर लगभग पर्दा डाल दिया गया था लेकिन मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो एसपी ने जांच का आदेश किया। पीड़िता की मां ने कहा दुष्कर्म के आरोपी के पिता से मिलकर पुलिस ने मामले को रफा-दफा भी करना चाहा लेकिन इंसाफ की मांग पर अड़ी उसकी बेटी को न्याय तो नहीं मिला लेकिन उसकी जान चली गई।

एसपी ने दिए जांच के आदेश
घटना के बाबत पुलिस अधीक्षक रमेश ने प्रकरण की जांच सीओ जाफरगंज श्रीपाल को देते हुए मामले की जांच किए जाने का निर्देश दिया है। एसपी भले ही जांच की बात कर रहे हैं लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। सवाल यह है कि एक बेटी को न्याय दिलाने की जगह थाने से टरकाने वालों पर क्या कोई कार्रवाई होगी?
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications