फतेहपुर: 7 शवों को रोड पर रखकर लगाया जाम, परिजनों ने मांगा मुआवजा
Fatehpue news, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बेला गांव के पास दो दिन पूर्व तेज रफ़्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमे एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं घायल 8 लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के परिजनों ने हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सातमील के पास सातों शवों को सड़क में रखकर जाम लगाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को सड़क से हटाते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की बात कहते हुए जाम खुलवाया। मृतक के परिजनों की माने तो दो दिन पूर्व बेटी की चौथी लेकर घर वापस आते समय बोलेरो पेड़ से टकरा गई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि फरार बोलेरो चालक को अरेस्ट कर जेल भेजा जाए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

वहीं एडिशनल एसपी ने बताया की मृतक के परिजनों द्वारा लखनऊ रोड जाम कर बोलेरो चालक की गिरफ्तरी की मांग की गई है। मृतक के परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवा लिया गया है, जल्द ही बोलेरो चालक को अरेस्ट कर जेल भेज दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications