फतेहपुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बारात, लड़की के पिता ने फांसी लगाकर दी जान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शख्स ने बेटी की बारात न आने से आहत होकर फांसी लगा ली। घर के मुखिया की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर लड़के पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि परि​जनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

man took extreme step after daughter marriage broke for dowry

6 दिसंबर को होनी थी शादी

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव के रहने वाले राम सुफल निषाद की बेटी की शादी हमीरपुर जिले में तय हुई थी। 6 दिसंबर को बारात आनी थी, लेकिन दहेज की मांग न पूरी होने के कारण बाराती बारात लेकर लड़की के घर नहीं पहुंचे। राम सुफल ने मामले की शिकायत एसपी से की, जिसके बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के जांच में जुटी ही थी। इधर, गुरुवार की शाम को जिस बेटी की बारात आनी थी वह अचानक घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई। देर रात तक बेटी की वापस नहीं लौटने पर पिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

मृतक की बड़ी बेटी ने बताया कि बहन की शादी छैद्दू पुत्र रामगोपाल निवासी मनोहर थाना हमीरपुर के साथ तय हुई थी। वह बारात लेकर नहीं आए, जिससे पिता दुखी रहते थे। वहीं, बीती शाम घर से जंगल गई बहन अचानक गायब हो गई, देर रात जब वह घर वापस नहीं आई तो पिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसपी सतपाल अंतिल ने राम सुफल के परिवार में सात बेटियां है और तीन पुत्र हैं। इनकी एक बेटी की शादी हमीरपुर में तय हुई थी। बारात न आने से वह काफी आहत थे। स्थानीय लोग व थाने के द्वारा इस मामले में पंचायत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की थी। रास्ता न निकल पाने से वह काफी आहत थे और सुसाइड कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+