UP: युवती से रेप के बाद मुंह पर मारे घूंसे, लहूलुहान हालत में अस्पताल के बाहर फेंका

फतेहपुर, 13 अक्टूबर: ललितपुर में किशोरी से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद अब फतेहपुर में युवती से रेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि विरोध करने पर दरिंदों ने युवती को बेरहमी से पीटा और लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल के गेट के बाहर फेंक कर फरार हो गए। युवती बदहवास हालत में इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंची और पूरी घटना डॉक्टरों को बताई। सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे इलाज के लिए महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

girl misdeeds in fatehpur uttar pradesh

बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था आरोपी

हथगाम थाना इलाके की रहने वाल युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सदर कचहरी गेट के बाहर पान गुटखा की दुकान चलाती है। मंगलवार करीब 9 बजे कचहरी के पास रहने वाला महराज पंडित नाम का व्यक्ति उसके पास आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ मलवां थाने के रारा गांव लेकर गया। वहां पर उसने अपनी पत्नी और बच्चों को दुर्गा पूजा में भेजकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके विरोध करने पर उसने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

विरोध करने पर युवती के मुंह पर मारे कई घूंसे

युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके मुंह पर एक के बाद एक कई घूंसे मारे। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे उसे जिला अस्पताल गेट के बाहर फेंक कर फरार हो गया। बदहवास हालत में युवती किसी तरह जिला अस्पताल के अंदर पहुंची और डॉक्टरों को पूरी बात बताई। सीओ सिटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना मलवां में एक युवती द्वारा रेप का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+