यूपी: पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने अपने दुधमुंहे बच्चे को जलाया

फतेहपुर। एक शख्स ने अपने 7 माह के बच्चे को आग से जला दिया। बच्चा बुरी तरह झुलस गया। झुलसे बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया। पता चला है कि, बच्चे को बाप ने इसलिए जलाया, क्योंकि उसे शक था कि पत्नी के किसी और से संबंध हैं।

father burns his 7 months baby in fatehpur

संवाददाता ने बताया कि, घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है। जहां एक पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में अपने 7 माह के बच्चे को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पति मुझ पर शक करता है और बोलता है कि यह बच्चा मेरा नहीं है। जब आज मैं अपनी सास के साथ घर के बाहर गई थी, तभी मेरे पति ने आग लगाकर बच्चे को मारने का प्रयास किया।

father burns his 7 months baby in fatehpur

वहीं, डिप्टी एसपी कपिलदेव मिश्रा ने कहा कि हमें शिकायत मिली है कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें पति ने अपने बच्चे को आग के हवाले कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि, दहेज की मांग को लेकर पति झगड़ता रहता है। ​बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

father burns his 7 months baby in fatehpur

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे की मां का नाम रानी देवी वहीं, बच्चे के मौसा का नाम राजेश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+