फतेहपुर: जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, डिप्टी कमिश्नर ने आबकारी विभाग के सिपाही को किया निलंबित

फतेहपुर। खबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से है। यहां जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 से ज्यादा मजदूरों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सभी मजदूरों ने ठेके से शराब लेकर पी थी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने आबकारी विभाग के बीट सिपाही को निलंबित कर दिया है। तो वहीं, डीएम ने की आबकारी के क्षेत्रीय इंस्पेक्टर के भी निलंबन की संस्तुति की है।

Fatehpur News: Two laborers died after drinking poisonous liquor

ये मामला फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने क्षेत्र के भौली गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात जहरीली शराब पीने से गांव के मोती और भोला की मौत हो गई थी। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था। बता दें कि गांव में निर्माणाधीन मकान की ढलाई के बाद एक साथ 20 से ज्यादा लोगों ने शराब पी थी। जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ गई थी। मामले की जानकारी पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर मामले का जायजा लिया था।

डीएम ने शराब पीने वाले 19 लोगों को डायलिसिस के लिए कानपुर भेजा है। मामले की जानकारी शासन स्तर तक पहुंची तो डिप्टी कमिश्नर ने विभाग पर कार्रवाई करते हुए विभाग के सदर से बीट सिपाही नारायन दत्त त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस ने जिस इलेक्ट्रिक दुकान से शराब खरीदी गई थी उस दुकानदार इंद्रो निवासी संतोष कुमार लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि दुकानदार साखा गांव स्थिति ठेके से शराब लाकर उसमें मिलावटकर बेच रहा था। आबकारी मामले की जांच कर रही है। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी ने माना है कि शराब में नशीला पदार्थ मिलाया गया है। गांव स्थित देसी शराब ठेका व घटनास्थल पर मिली बोतलों से नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं पुलिस ने देर रात पीड़िता की तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+